27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा का "तिरहार" क्षेत्र अब शिक्षा का बनेगा "तारणद्वार", होगी उड़ान !
उत्तर प्रदेश

बांदा का “तिरहार” क्षेत्र अब शिक्षा का बनेगा “तारणद्वार”, होगी उड़ान !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कमासिन ब्लाक का तिरहार इलाका शिक्षा के क्षेत्र का तारणहार बनेगा। यहां की मेधाएं अब जल्द ही शैक्षणिक आसमां में उड़ान भर सकेंगी। अब जानिए वह कैसे?


शासन बंथरी गांव में संचालित पूर्व प्राथमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल तक कराएगा। इसके लिए 75.65 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें सवा छह लाख रुपये से फर्नीचर और 69.51 लाख से अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पहली किश्त के रूप में 34 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। कमासिन के तिरहार क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा की बेहतर व्यवस्था न होने से यहां की मेधा शिक्षा में उड़ान नहीं भर पा रही हैं।

बांदा का "तिरहार" क्षेत्र अब शिक्षा का बनेगा "तारणद्वार", होगी उड़ान !
Banda’s “Tirhar” area will now become a “star door” of education, will fly!

खासकर बालिकाओं को 15 किलोमीटर दूर कमासिन जाना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर छात्राएं कक्षा आठवीं के बाद घर बैठ जाती हैं। अब तिरहार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल बनाया जाएगा। इसमें शिक्षक व स्टाफ की नियुक्ति होगी। शासन ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय के उच्चीकरण के लिए 75.65 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसमें डीआइओएस के मुताबिक स्वीकृत धनराशि में पहले 69.51 लाख रुपये से भवन तैयार किया जाएगा। इसमें चार शिक्षण कक्ष के अलावा हाल आदि बनकर तैयार होंगे।

इसके अलावा विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला बनेगी। सवा छह लाख रुपये प्रयोगशाला और फर्नीचर आदि सामग्री पर खर्च किए जाएंगे। शासन से धनराशि मिलते ही विद्यालय के उच्चीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। उधर, राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने डीआइओएस को पत्र भेजकर विद्यालय का उच्चीकरण समय से कराकर रिपोर्ट मांगी है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सतीश महाना के वीडियो पर ‘गरमाई’ सियासत: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : बाल यौन शोषण प्रकरण में 233 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, 17 को होगी सुनवाई …

विधायक प्रकाश की ‘ऊर्जा मंत्री’ से मुलाकात: बांदा को मिलेगा एक और ‘नया विद्युत उपकेंद्र’

खबर का असर : डीएम नगेन्द्र का बाजार में अतिक्रमण पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

City News Uttar Pradesh

नहर के किनारे मिला अज्ञात शव: फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़