- विनोद मिश्रा
बांदा। बाढ़ नियत्रंण व बचाव राहत कार्य के संदर्भ में रविवार को जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कैम्प कार्यालय मे समीक्षा बैठक की । इसमे जल शक्ति विभाग से जुड़ी सभी ईकाइयों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पीडितो को हर हाल में तत्काल मौके की परिस्थितियों का आंकलन कर मदद व राहत बचाव कार्याे की विस्तार से जानकारी ली ।साथ ही आमजनों को स्वास्थ्य, भोजन व सुरक्षित क्षेत्रों में पहुचाते हुए सरकारी मदद के निर्देश दिये। बाढग्रस्त क्षेत्रों के दौरे के दौरान मिली शिकायतों का तत्काल निदान कर बाढ स्थिति पर नजर रखें।इसकी सूचना भी शासन स्तर पर उपलब्ध करायें। बाढनियंत्रण कन्ट्रोल रुम व राहत बचाव कर्मचारियों अधिकारियों के फोन नम्बरों की उपलब्धता आमजनों के पास होने की जरूरत बताई।
जल शक्ति राज्य मंत्री नें जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर नल परियोजनाओं को समय व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियंता केन कैनाल, अधिशासी अभियंता आईडी 3, अधिशासी अभियंता जलनिगम, सहायक अभियंता, कार्यदायी संस्था एलनटी प्रौजेक्ट मैनेजर, एलनटी प्रौजेक्ट अभियंता उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
