- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल के चित्रकूट जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत बानो की सीक्रेट मीटिंग को लेकर एक और खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को जेल के अंदर बड़ी पार्टी होने वाली थी, क्योंकि इसी दिन अब्बास अंसारी का जन्मदिन था। निकहत बानो ने राजसी बर्थडे मनाने की पूरी तैयारी कर ली थी।

कहा जा रहा है कि चित्रकूट जेल के अंदर विधायक अब्बास अंसारी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया जाने वाला था। अब्बास अंसारी की तरफ से सभी कैदियों को लजीज खाना और अफसरों को गिफ्ट देने की तैयारी थी।वहीं बंदी रक्षकों को पैसा देकर खुश करने की तैयारी थी।12 फरवरी को जेल अधीक्षक के बगल वाले कमरे में अब्बास अंसारी जन्मदिन मनाते।

अधिकारियों के भी शामिल होने की प्लानिंग थी, लेकिन उससे पहले ही डीएम और एसपी ने छापा मार दिया और बर्थडे का जश्न नहीं हो पाया। इस बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही निकहत बानो पहुंची थी। सूत्रों का दावा है कि निकहत बानो की देखरेख में बर्थडे पार्टी की तैयारी चल रही थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
