24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू जेल में हुई गिरफ्तार : जेल कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाई
उत्तर प्रदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू जेल में हुई गिरफ्तार : जेल कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी और बांदा मंडल कारागार में बंद यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चित्रकूट जेल से गिरफ्तार कर लिया गया है। निखत अंसारी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि वह चित्रकूट जेल में अपने पति से मिलने पहुंची थी,जहां चैकिंग के दौरान उनके पास से आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामान मिला। जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू जेल में हुई गिरफ्तार : जेल कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाई
Bahubali Mukhtar Ansari’s daughter-in-law arrested in jail: Action taken against jail personnel as well

विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट की जेल में बंद हैं और वहां उनकी पत्नी निखत अंसारी उनसे मिलने पहुंची। इसी बीच उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि निखत के पास से मोबाइल और दूसरा आपत्तिजनक सामान मिला। इसके अलावा निखत की आने की सूचना रजिस्टर में भी अंकित नहीं की गई थी। दोनों की मुलाकात एक प्राइवेट कमरे में होती है और लगभग रोजाना 4-5 घंटे जेल में निखत पति के पास समय बिताती थी। अब जेल प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए निखत को हिरासत में ले लिया है। अब्बास से लगातार पूछताछ हो रही है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू जेल में हुई गिरफ्तार : जेल कर्मियों के विरुद्ध भी कार्यवाई
Bahubali Mukhtar Ansari’s daughter-in-law arrested in jail: Action taken against jail personnel as well

लापरवाही के चलते जेल प्रशासन ने जेल के कुछ कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की है। बता दें कि मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं। बीते साल ईडी ने लुक आउट नोटिस जारी करते हुए अब्बास की गिरफ्तारी की थी। फिलहाल वो चित्रकूट जेल में बंद हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

City News Uttar Pradesh

एमडीएम जिला समन्वयक दस हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का विश्व विख्यात राष्ट्रीय रामायण मेला में बरसी रामकथा : गूंजने लगा जय श्री राम

City News Uttar Pradesh

बांदा की पथरी खदान में अवैध खनन का जमकर खेल : माफिया के रसूख के आगे बौना है प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

बुढ़ापे में भी पति कर रहे मारपीट: प्रताड़ना से परेशान होकर वृद्धा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़