25.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दूल्हे के अधूरे रह गए अरमान: पहली रात दुल्हन ने दिया दूध का गिलास, सुबह आंख खूली तो हो चुका था बर्बाद
उत्तर प्रदेश

दूल्हे के अधूरे रह गए अरमान: पहली रात दुल्हन ने दिया दूध का गिलास, सुबह आंख खूली तो हो चुका था बर्बाद

  • ब्यूरो रिपोर्ट

महोबा। महोबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ ऐसा खेल किया, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। महोबा के एक देवी मंदिर से शादी होने के बाद युवती अगले दिन पति को दूध में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद फरार हो गई। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। नकदी व जेवर लेकर लुटेरी दुल्हन के भाग जाने पर परिजनों व पति ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूल्हे के अधूरे रह गए अरमान: पहली रात दुल्हन ने दिया दूध का गिलास, सुबह आंख खूली तो हो चुका था बर्बाद
The groom’s wishes remained unfulfilled: the bride gave a glass of milk on the first night, when she opened her eyes in the morning, it was ruined

कस्बा चरखारी के मोहल्ला कजियाना निवासी अरविंद की शादी शहर के एक देवी मंदिर से सोनभद्र निवासी युवती के साथ 16 मार्च को हुई थी। शादी की सभी रस्में होने के बाद पहली रात दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पति को दे दिया। पति के अचेत होने पर दुल्हन चढ़ावे के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब पति को होश आया तो पत्नी के गायब होने पर उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटैज में दुल्हन देर रात घर से बाहर निकलती नजर आ रही है।


पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली चरखारी पहुंच पूरी घटना बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि अरविंद ने पुलिस को सूचना दी कि उसने सोनभद्र निवासी एक युवती से मंदिर से शादी की थी। यह विवाह उसके मित्र ने करवाया था। रात में उसकी पत्नी नकदी व जेवर भी ले गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गजब का लोकप्रिय : रालोद के “वीरेंद्र साक्षी” बनें नरैनी में आशा की “ज्योति” !

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का तांडव: काल बनकर आई डीसीएम, दो युवकों को कुचला, चालक गिरफ्तार

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

City News Uttar Pradesh

Banda : मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ यूपी स्किल डेवलपमेंट कोर्स …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा हैरान एवं नाराज : अटल आवासीय योजना नहीं चढ़ रही परवान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़