- विनोद मिश्रा
बांदा। अराजक तत्वों ने सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने दुस्साहस किया है। कालिख से मकान में लिखा कि हिंदू भारत छोड़ो व हिंदू मकान खाली करो। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे। इस बीच पुलिस तुरंत हरकत में आई। मकान में लिखी इन लाइनों को साफकर हटवाया।

एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मामले का जायजा लिया। अर्ध सैनिक बल ने शांति व्यवस्था कायम रहने के लिए पैदल मार्च किया। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। मर्दननाका मुहल्ला निवासी रामलाल प्रजापति के घर के शौचालय व उनके बगल की दीवार में किसी ने कालिख से सौहार्द बिगाड़ने वाली इबारत लिख दी। शनिवार सुबह मुहल्ले के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

इस बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सभी ने ऐसी बात लिखने की भर्त्सना की। चौकी इंचार्ज मर्दननाका अर्पित पांडे ने दीवार में लिखी इबारत को हटवाया।असमाजिक लिखी इबारत के बारे में पूछताछ की। एसपी अभिनंदन व एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मामले का निरीक्षण किया।

एसपी के निर्देश पर चौकी इंचार्ज ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की। सीआइएसएफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल व स्थानीय पुलिस बल ने क्षेत्र में पैदल मार्च किया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि शौचालय में हिंदुओं भारत छोड़ो लिखा मिलने की सूचना मिली थी। जिसमें अभियोग पंजीकृत करा दिया गया है। जिसने यह बात लिखी है उसकी पहचान कराई जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
