27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : बाहुबली माफिया अतीक की सवा अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गैंगरस्टर एक्ट में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज। गैंगेटस्टर के मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। यह संपत्ति कौशांबी (Kaushambi) जिले में है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई प्रयागराज के एसपी सिटी और एसडीएम चायल के नेतृत्व में की गई है।

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई
UP: Bahubali Atiq Ahmed’s property worth 25 crores attached, major action taken under Gangster Act

माफिया अतीक अहमद की यह भूमि कौशांबी जिले के चायल तहसील के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में स्थित है। प्रशासन ने अतीक अहमद द्वारा अवैध तरीके से अर्जित भूमि को खोजकर यह कार्रवाई की है। इस जमीन की अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ रुपये की बताई जाती है।

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई
UP: Bahubali Atiq Ahmed’s property worth 25 crores attached, major action taken under Gangster Act

– प्रयागराज के एसपी सिटी व चायल एसडीएम थे मौजूद

अतीक अहमद की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई प्रयागराज के एसपी सिटी और एसडीएम चायल मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की जा रही है। यह भूमि चायल तहसील क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में स्थित है। भूमि का गाटा संख्या 1116 है, जिसका रकबा 1.46020 हेक्टेयर है।

– जिला मजिस्‍ट्रेट ने आदेश संबंधी लगवाया बोर्ड

प्रशासन ने इनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित भूमि को खोजकर यह कार्रवाई की। इस जमीन की अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। मौके पर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश से संबंधित बोर्ड भी लगा दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अभियुक्त अतीक अहमद पुत्र स्व. हाजी फिरोज निवासी चकिया, खुल्दाबाद हैं। यह कार्रवाई प्रयागराज जिला मजिस्ट्रेट के छह अगस्त 2022 को पारित आदेश के क्रम में की जा रही है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डाक्टर जन औषधि केंद्रों को लगा रहे आग : पीएम योजना को कर रहे खाक !

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियाे कांफ्रेंसिंग पर पेशी, मामले में आगरा में हुई जेल अधिकारी की गवाही

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश : क्रिसमस व नए साल के जश्न पर बरती जाए सख्ती

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें मतदान व्यवस्था की किया समीक्षा : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

आई फ्लू कैंप का आयुक्त व डीएम ने किया उद्घाटन : बोले- नेत्र शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़