City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड के मछुआरों को मिली "अंतरराष्ट्रीय" उड़ान:विदेशी कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड के मछुआरों को मिली “अंतरराष्ट्रीय” उड़ान: विदेशी कंपनियां करेंगी ‘बड़ा’ निवेश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के विकास को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल सामने आई है। अब तक बदहाली और पलायन की कहानियों से पहचाने जाने वाले बुंदेलखंड को मत्स्य और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ी छलांग मिली है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की बहुराष्ट्रीय कंपनी “एक्वाब्रिज” द्वारा बुंदेलखंड के सात जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर और झांसी में चार करोड़ रुपये का निवेश कर एक आधुनिक एक्वाकल्चर परियोजना स्थापित की जा रही है।

बुंदेलखंड के मछुआरों को मिली "अंतरराष्ट्रीय" उड़ान:विदेशी कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश

यह परियोजना मत्स्य पालकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लेकर आएगी। खास बात यह है कि इससे फिंगरलिंग्स (मछलियों के बच्चे) के मिडिल ईस्ट और अन्य देशों में निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे। अब तक बुंदेलखंड के मछुआरों को जो सीमित बाजार और संसाधनों के अभाव में जूझना पड़ता था, उसे यह परियोजना दूर करेगी।

बुंदेलखंड के मछुआरों को मिली "अंतरराष्ट्रीय" उड़ान:विदेशी कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश

इस पूरे निवेश अभियान में दूसरा बड़ा नाम है कर्नाटक की ‘इनोवा फूड पार्क’ कंपनी, जो नोएडा के जेवर हवाई अड्डे के पास एग्री एक्सपोर्ट हब की स्थापना करेगी। इस हब में कृषि-औद्यानिक उत्पादों की टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और प्रोसेसिंग की विश्व स्तरीय सुविधा होगी। यानी, यहां से सीधे विदेशों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों का निर्यात संभव होगा। इस दोनों परियोजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। इन निवेशकों को नीतिगत रियायतें और सुविधाएं प्रदान करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मरौली बालू खदान चार-छह में अवैध खनन : निदेशालय टीम की जांच से हड़कंप

City News Uttar Pradesh

महेश्वरी देवी मंदिर: जहां मिट्टी से प्रकट हुई आस्था, शक्ति पीठों में होती है गणना

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश स्टार प्रचारक के रोल में : हमीरपुर लोकसभा में गर्मा दिया चुनाव

City News Uttar Pradesh

बरखा का दंश : मनरेगा काम बन्द, हजारों मजदूर बेरोजगार …

करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम

स्कूल से लौट रही शिक्षिका को ऑटो ने मारी टक्कर: हालत गंभीर, कानपुर रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़