27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में पीएम-सीएम योजना का बुराहाल : कैसे मिले गरीबों को आवास !
उत्तर प्रदेश

बांदा में पीएम-सीएम योजना का बुराहाल : कैसे मिले गरीबों को आवास ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास के निर्माण जिले में बेहाल हैं। पिछले वर्ष स्वीकृत साढ़े 16 हजार पीएम आवासों में अब तक सिर्फ 1200 आवास ही तैयार हो सके हैं। करीब15 हजार आवास अधूरे हैं।

बांदा में पीएम-सीएम योजना का बुराहाल : कैसे मिले गरीबों को आवास !
जनपद को वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16,544 आवासों का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें 16,537 पात्रों को ही आवास स्वीकृत हुए। इनमें शत-प्रतिशत लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 2066 लाभार्थी को द्वितीय व तृतीय किस्त दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक महज 1100 ही आवास बनकर तैयार हो सके हैं। 15,437 आवास निर्माण अधूरे हैं।

बांदा में पीएम-सीएम योजना का बुराहाल : कैसे मिले गरीबों को आवास !

इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 45 आवास का लक्ष्य दिया गया था। इनमें अभी तक महज 11 आवास ही बन सके हैं। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास विभाग नें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा में आवासों के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।


निर्देश दिए थे कि आवास निर्माण की प्रगति की प्रतिमाह समीक्षा की जाए। डीएम व सीडीओ को लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रस्तावित करने के आदेश भी दिए थे, लेकिन आवास निर्माण की प्रगति में खास सुधार नहीं हुआ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराब के नशे में उठाया खौफनाक कदम: तीन बच्चों के सिर से उठा ‘पिता’ का साया !

बीमारी नें जिंदगी से किया मोह भंग : बुजुर्ग नें बोरवेल में कूद दे दी जान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: बांदा बनेगा ‘मिनी इंडस्ट्रियल’ सिटी, विकास की भरेगा ‘उड़ान’

City News Uttar Pradesh

जलकेशन हत्याकांड: चित्रकूट- बांदा व प्रयागराज से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिला शूटर

City News Uttar Pradesh

यूपी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बोले- आजम खां के खिलाफ दर्ज हो रहे हैं झूठे मुकदमे

City News Uttar Pradesh

Banda : ट्रैक्टर-ट्राली सहित दो चोर हुए गिरफ्तार, एक अभियुक्त की तलाश जारी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़