
- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपावली की रात आतिशबाजी से उठी एक चिंगारी ने बबेरू कस्बे में कहर बरपाया। कमासिन रोड स्थित रामबख्श तालाब के पास एक रेडीमेड की दुकान में आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में आसपास की सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में लगभग 50 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

सूत्रों के अनुसार, आतिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी रोशनी गारमेंट्स साड़ी सेंटर की दुकान में जा गिरी, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर उपजिलाधिकारी नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह और कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पहुंचे।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं, लेकिन आग की भयंकरता को देखते हुए तीन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रोशनी गारमेंट्स के मालिक चन्द्रकांत ने बताया कि उनकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लगभग 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसी तरह जूली फुटवियर के संजय गुप्ता का भी लगभग 15 लाख रुपये का सामान जल गया। काव्या गारमेंट्स के अवधेश गुप्ता को 5 लाख रुपये, महेश गुप्ता को 1 लाख रुपये, लवकुश सोनी की बर्तन की दुकान और सलमान की स्टार मोबाइल एवं सैलून का भी सामान जलकर राख हो गया।

– प्रशासन का सहयोग और आश्वासन
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, व्यापारी नेता सुधीर अग्रहरि और पूर्व राज्य मंत्री शिव शंकर पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से भी सहायता प्रदान करने की अपील की। इस हादसे ने दीपावली के त्यौहार की खुशियों में एक गहरी उदासी भर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा मानकों को और सख्त करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
