- विनोद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी नें “तड़पाती और रुलाती बिजली समस्या” से निदान के लिये ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भेंट की। “बांदा विधानसभा क्षेत्र में बिजली से संबंधित प्रमुख समस्याओं को विस्तार से बताया। दर्दे दिल पेश किया”। यथा शीघ्र समस्याओं के निस्तारण करने की मांग की।

विधायक प्रकाश नें ऊर्जा मंत्री को स्पष्ट तौर पर बताया की मेरे क्षेत्र को प्रकाश नहीं मिल रहा। जनता बिजली के घनघोर संकट से जूझ रही हैं। इसका निराकरण बहुत जरूरी है। जिला मुख्यालय में नये पावर प्लांट की आवश्यकता है। इसकी स्थापना जहीर क्लब के मैदान में की जा सकती है। इसी तरह बिसंडा एवं महुआ में जरूरत के मुताबिक नये पावर प्लांट की आवश्यकता है।

विधायक प्रकाश नें बिजली मंत्री को स्पष्ट बताया की जन संपर्क में में बिजली समस्या जनता प्रमुख रूप से पेश करती है। इस समस्या का निदान न होने से सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा है। ऊर्जा मंत्री नें बिजली संकट के निदान का आश्वासन दिया।
इस मुलाकात में विधायक प्रकाश के साथ साथ बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा उपस्थित थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
