24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब 'गरीबों की तरक्की' का बनेगी जरिया
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब ‘गरीबों की तरक्की’ का बनेगी जरिया

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। रविवार को मौदहा स्थित रहमानिया इंटर कॉलेज का माहौल कुछ खास था। नारे नहीं, लेकिन जागरूकता की गूंज थी। सियासत नहीं, लेकिन समाज का संवाद था। मंच पर थे उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, और सामने बैठे थे वे लोग, जिनके भविष्य की चर्चा हो रही थी ‘अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्ध नागरिक’।

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब 'गरीबों की तरक्की' का बनेगी जरिया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान एवं अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम’ में मंत्री रामकेश निषाद का संबोधन भावनाओं को झकझोरने वाला रहा। उन्होंने कहा, “यह सुधार सिर्फ कानून में बदलाव नहीं, बल्कि गरीब मुसलमानों को हक और तरक्की का रास्ता देने का एक ईमानदार प्रयास है।”

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब 'गरीबों की तरक्की' का बनेगी जरिया

मंत्री का स्पष्ट संदेश था “वक्फ की ज़मीन पर अब सिर्फ अमीरों का नहीं, गरीबों का भी अधिकार होगा।” उन्होंने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “ जो दल सालों से वक्फ की आड़ में गरीब मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझते रहे, अब उनके झूठ की दुकान जनजागरण की आँधी में उड़ जाएगी।

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब 'गरीबों की तरक्की' का बनेगी जरिया

कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और समाज के जागरूक नागरिकों ने खुलकर संवाद किया। मंच से ज़मीन तक फैली बातें इस बार सिर्फ राजनीति नहीं थीं, बल्कि उन उम्मीदों की थीं जो दशकों से वक्फ की दीवारों में कैद थीं। कार्यक्रम में यह भी स्पष्ट किया गया कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग कर अल्पसंख्यक समाज के लिए शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के रास्ते खोले जाएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धार्मिक पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

City News Uttar Pradesh

बांदा : विश्व हिंदू महासंघ का गुस्सा फूटा, पीएम आवास योजना लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दिया ज्ञापन….

विधायक प्रकाश का विद्युत उप केंद्र हेतु पांच करोड़ का प्रस्ताव : बिजली समस्या होगी “बाय – बाय”

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

पोषण संबंधी गतिविधियां अपने स्तर से चलाएं : डीएम अनुराग …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें खिलाया कमल: जन मन को किया सम्मोहित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़