- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा है कि पूरे देश में विकास की बहार बह रही है। इसमें यूपी के योगी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।वह विकास करने की ड्राइविंग सीट पर हैं। मोदी औऱ योगी के कर्म योग का ही यह प्रति फल है। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी अपनें आवास पर मीडिया से रूबरू थे। कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में सिर्फ 5-6साल के भीतर यूपी नें अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। आज यूपी एक आशा औऱ उम्मीद बन चुका है।

विधायक प्रकाश इस दौरान उत्साह से ओत -प्रोत नजर आयें। कहा कि एक तरफ डबल इंजन सरकार का इरादा औऱ दूसरी तरफ संभावनाओं से उत्तर प्रदेश भरा हुआ है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी को वेहतर कानून व्यवस्था ,शांति ,सुशासन औऱ स्थिरता के लिये जाने जाना लगा है।

विधायक प्रकाश नें कहा कि पिछले कुछ सालों में आधुनिक इन्फ्रास्ट्कचर पर विशेष पहल हो रही है। उसके परिणाम भी जनता के सामने आने लगे हैं। नई वैल्यू औऱ सप्लाई चेन विकसित करने के लिये यूपी को योगी जी नें चैंपियन बनाकर उभारा है। हमारा प्रदेश परंपरा औऱ आधुनिकता से जुड़े उद्योगों का यह बड़ा केंद्र रहा है और बहुत ही सशक्त नेटवर्क यहां बन गया है। देश के दो डिफेंस कारीडोर में से एक बुंदेलखंड में है। इसपर तेजी से काम चल रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
