- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम दीपा रंजन नें विजली विभाग को करेंट का झटका दिया। कार्यप्रणाली में शिथिलताओं का सिंहावलोकन कर अपनें निर्देशों की गर्जना की। डीएम नें नें विद्युत विभाग की विद्युत वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की शत्-प्रतिशत बिलिंग, लम्बित आरसीकी वसूली, विद्युत चोरी एवं अन्य अनियमिताओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की समीक्षा की।

डीएम ने सभी विद्युत वितरण खण्डों में उपभोक्ताओं की बिलिंग कराये जाने,सब स्टेशनों की बडी आरसी निकालकर तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं एसडीओ को वसूली का अभियान के निर्देश दिये। बडे बकायेदारों पर शिकंजा पर भी जोर दिया।

डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंताओं को निर्देश दिये कि आरसी का मिलान कराकर लम्बित सूची के अनुसार वसूली करें। ग्रामीण क्षेत्र के बडे ग्रामों जिनमें विद्युत की बिलिंग के बाद वसूली शेष है, उन ग्रामों में सप्ताह में एसडीओ एवं जेई की कैम्प लगाये । विद्युत सखी के माध्यम से भी विद्युत बिलों के देयकों का भुगतान कराये जाने तथा सभी विद्युत स्टेशनों में विद्युत सखी को लगानें एवं इनकी संख्या बढानें को कहा।

डीएम नें विद्युत चोरी रोकने की कार्यवाही एवं सही विद्युत बिलिंग करानें हेतु प्राइवेट कम्पनियों के कर्मियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिये। विद्युत लाइन लास में और सुधार की जरूरत बताई। अतर्रा में विद्युत लाइन लास को सुधारे जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सरकारी विभागों के बकाया विद्युत वसूली के लिए कार्यवाही के निर्देश दिये। शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के साथ ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिलों की वसूली के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप वसूलीपर जोर दिया।

डीएम ने कहा की जिन उपभोक्ताओं की बिलिंग किन्ही कारणों से नहीं हो रही उनको चिन्हित कर अधिशाषी अभियंता विद्युतबिलिंग करायें। कटिया कनेक्शन द्वारा विद्युत चोरी रोेकने हेतु रैण्डम चेकिंग के निर्देश के साथ उन्हें विद्युत कनेक्शन हेतु एक सप्ताह तक अभियान के निर्देश दिये। उन्होंने प्रवर्तन कार्य में तेजी लाये जाने के साथ लक्ष्य के अनुरूप वसूली किये जाने, ओटीएस स्कीम के अन्तर्गत निस्तारित बिलों का विवरण भी तहसील स्तरीय राजस्व अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में अधिशाषी अभियंता विद्युत, नगर मजिस्ट्रेट सहित एसडीओ एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
