24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज बस ट्रक में घुसी: मच गई चीख पुकार
उत्तर प्रदेश

ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज बस ट्रक में घुसी: मच गई चीख पुकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के खप्टिहा कलां कस्बे में बुधवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना से चीख-पुकार मच गई। ट्रक के आगे खड़ी बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बांदा डिपो की बस पीछे से ट्रक में घुस गई, जो मथुरा से बांदा आ रही थी।हादसे में बस का शीशा चकनाचूर हो गया। बस चालक शिवदत्त और कंडक्टर जीतू द्विवेदी घायल हो गए। बस में 53 सवारियां थीं। हादसे में केबिन में बैठी दो सवारियों को अधिक चोटें आई हैं और आधा दर्जन सवारियां भी घायल हो गईं।

ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से रोडवेज बस ट्रक में घुसी: मच गई चीख पुकार
The roadways bus rammed into the truck due to the sudden braking of the driver: there was an outcry

कंडक्टर जीतू द्विवेदी ने फोन पर डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज पपरेंदा राजेश मिश्र मौके पर पहुंचे। घायलों को एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। परिचालक जीतू द्विवेदी ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही के चलते पीछे से बैक गियर लगा देने पर यह हादसा हुआ है। रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई है। बस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुएतत्काल ब्रेक लगाया इससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजस्व निरीक्षक घुस लेते ऐंटी करेप्सन टीम द्वारा गिरफ्तार : तहसील में मचा हड़कंप

दूल्हे के लड़खड़ाए कदम तो दूल्हन ने किया शादी से इन्कार, दूल्हें के नशे में होने की चर्चा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सहित 10 रेलवे स्टेशनों का होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने ‘संयम और सेवा’ का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

City News Uttar Pradesh

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

विधायक प्रकाश नें भाजपा कार्यालय में फहराया ध्वज: कहा देश विकास के पथ पर अग्रसर

ब्रेकिंग न्यूज़