- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की बुन्देलखण्ड में पानी की कमी किसी प्रकार न होने पायेगी। केन-बेतवा गठजोड से पूरे 24 घंटे नहरों में पानी उपलब्ध होगा। बूंद-बूंद पानी बचाना सभी के लिए हितकारी है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में अविरल जल अभियान एवं संरक्षण के संदर्भ में इस दिशा में चल रहे प्रयासों एवं कार्यरत लोगों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति द्वारा चलाया गयें अविरल जल धारा अभियान को सराहा। कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रयासों से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश में 1 करोड़ 12 लाख लोगों को कनेक्शन दिया गया है, ताकि सभी को शुद्ध पेयजल मिल सके और लोग स्वस्थ्य रह सकें। सभी नदियों व नहरों के किनारे वृक्षारोपण किया जायेगा।

बुन्देलखण्ड में पानी की कमी किसी प्रकार न होने पायेगी। सांसद आरके पटेल नें कहा की जल संचयन एक बहुत ही अच्छा कार्य है। सभी लोग यह संकल्प लें कि वह प्रतिदिन एक लोटा पानी बचायेंगे तथा घर का पानी बर्बाद न होने देंगें। कहा की घर पर ही जल संचयन का कार्य करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें कहा कि जल संरक्षण को सफल बनाने में सभी के जनसहयोग की जरूरत है। यह संकल्प सभी जनता सबसे पहले ले की अपने-अपने घरों से ही जल संरक्षण योजना को कामयाब बनायेगें। पानी की फिजूल खर्ची नहीं होनी चाहिये।

आयुक्त आरपी सिंह ने कहा कि पूरे मण्डल में पानी की एक-एक बूंद को संरक्षित करना है तथा इस बात का विशेष ध्यान दिया जाना है कि पानी का अपव्यय किसी भी दशा में न हो। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा बांदा को पानीदार बनाने के लिए अविरल जल अभियान कार्य योजना की सफलता के प्रयासों का प्रस्तुती करण किया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
