- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में मनरेगा की सत्यनारायण कथा सत्य पर नहीं चल पा रहीं! उसकी रफ्तार रूठी हुई है। सरकारी मनसा ढ़ेर हैं।
सरकार ने मनरेगा में मिशन शक्ति के तहत वर्ष 2021-22 में जॉब कार्ड धारक 36,499 महिलाओं को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। लेकिन यह चालू वित्तीय वर्ष में सरकार की यह मंशा पूरी नहीं हो पाई। वित्तीय वर्ष खत्म होने में एक माह में कुछ दिन शेष हैं।

अब तक सिर्फ 15,132 महिलाओं को ही 100 दिन काम मिला है। 21,367 महिलाएं इस योजना का लाभ ले पाने से वंचित रह गई हैं। इसके अलावा मिशन शक्ति के तहत चालू वर्ष में 7949 महिलाओं को निजी निर्माण कार्यों पीएम आवास और बंधी निर्माण आदि में काम दिया जाना था।

लेकिन यहां भी सरकार का लक्ष्य अधूरा रहा। सिर्फ 3134 महिलाओं को ही काम मिला। उपायुक्त मनरेगा राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि पुुरुषों की अपेक्षा महिलाएं कम काम मांग रही हैं। मिशन शक्ति के तहत 100 दिन का रोजगार देने की प्रगति और बढ़ाई जाएगी।
पैलानी तहसील के अमलीकौर गांव निवासी देवरती का कहना है कि जॉब कार्ड बना है। लेकिन इस वर्ष उसे एक दिन भी काम नहीं मिल सका है। कई बार प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों से काम के लिए अनुरोध किया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
तिंदवारी के महुई गांव की पुष्पा का कहना है कि जॉब कार्ड सिर्फ दिखावा मात्र रह गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
