29.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
महिला आरक्षण मुद्दे पर 'तेज' हुई 'जंग':भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया 'उग्र' प्रहार
Other

महिला आरक्षण मुद्दे पर ‘तेज’ हुई ‘जंग’: भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया ‘उग्र’ प्रहार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। महिला आरक्षण बिल को लेकर “देश की सियासत” जहां “संसद में गरमाई” हुई है, वहीं अब इसकी “गूंज सड़कों पर भी सुनाई” देने लगी है। बांदा में बुधवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने “जोरदार प्रदर्शन” कर “राजनीतिक माहौल” को “गरमा” दिया। पंडित जे.एन. कॉलेज से निकला यह पैदल मार्च सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि एक बड़ा सियासी संदेश बनकर सामने आया।

महिला आरक्षण मुद्दे पर 'तेज' हुई 'जंग':भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया 'उग्र' प्रहार

हाथों में तख्तियां, गूंजते नारे और चेहरे पर आक्रोश महिला कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला। पूरे शहर में यह संदेश दिया गया कि महिला आरक्षण अब केवल मुद्दा नहीं, बल्कि आंदोलन का रूप ले चुका है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने “विपक्ष पर तीखा हमला” बोलते हुए कहा कि जो दल खुद को महिला हितैषी बताते हैं, वही महिला आरक्षण बिल के रास्ते में सबसे “बड़ी बाधा” बने हुए हैं।

महिला आरक्षण मुद्दे पर 'तेज' हुई 'जंग':भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया 'उग्र' प्रहार

उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में इस बिल को आगे न बढ़ने देने के पीछे विपक्ष की “राजनीतिक चाल” जिम्मेदार है। उन्होंने कहा “भाजपा सरकार” महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन विपक्ष अपने स्वार्थ के लिए इस ऐतिहासिक फैसले को “रोक” रहा है। अब देश की महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी।

महिला आरक्षण मुद्दे पर 'तेज' हुई 'जंग':भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया 'उग्र' प्रहार

ममता मिश्रा ने महिला आरक्षण बिल को सामाजिक और राजनीतिक बराबरी की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए इसे जल्द लागू करने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया। शहर की सड़कों पर गूंजते नारों ने साफ कर दिया कि यह मुद्दा अब जनआंदोलन बनने की ओर बढ़ रहा है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : फसल हुई खराब तो किसान ने चुनी मौत, कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

चित्रकूट गधा मेला में ‘लॉरेंस बिश्नोई’ का भौंकाल: फीके पड़े ‘सलमान’ !

City News Uttar Pradesh

ऑपरेशन क्लीन के तहत एक अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : ट्रेन में मिला जिंदा कछुओं से भरा झोला …

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़