City News Uttar Pradesh
समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी का धमाल : अधिशासी अभियंता पर तनी कमान
Other

समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी का धमाल : अधिशासी अभियंता पर तनी कमान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सम्पूर्ण समाधान दिवस जनता का कल्याण करे, इसके लिये डीएम दुर्गा शक्ति एवं एसपी अंकुर अग्रवाल का ताल -मेल धमाल पर है। कोशिश है की आयोजन के शीर्षक अनुसार परिणाम भी सामने आये। इसी क्रम में 48 मामले आये। जिसके निस्तारण की गंभीरता से कवायद की गई। अधिशासी अभियंता विद्युत के न आने पर उनके विरूध्द कार्यवाई के निर्देश दिये।

समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी का धमाल : अधिशासी अभियंता पर तनी कमान
DM and SP’s blast on Samadhan Diwas: Tight command on Executive Engineer

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का काफी समय तक चला। अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ करें। किसी प्रकार की कोताह न हो। अपने विभागों के कार्यों की समीक्षा पर नियमित निगरानी रखें।

समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी का धमाल : अधिशासी अभियंता पर तनी कमान
DM and SP’s blast on Samadhan Diwas: Tight command on Executive Engineer

समाधान दिवस में सैमरी निवासी जगदीप सिंह ने कुछ लोंगो द्वारा ग्राम के चकरोड की जमीन अपने खेत में मिलाये जाने की शिकायत की।डीएम ने लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को मौके पर तत्काल ही पैमाइश कर निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने नरेश कुमार निवासी गुलाब नगर को स्थायी विद्युत कनेक्शन दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर एसडीओ को दो दिनों के अंदर करनेक्शन देने को कहा।

समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी का धमाल : अधिशासी अभियंता पर तनी कमान
DM and SP’s blast on Samadhan Diwas: Tight command on Executive Engineer

स्टेशन रोड छावनी क्षेत्र निवासी एक फरियादी द्वारा उसकी दुकान के पास अन्य दुकान बनाकर रास्ता अवरूद्ध करने तथा अपशब्द के प्रयोग की शिकायत मिली। एसएचओ कोतवाली को जांच कर कार्यवाई के निर्देश दिये गये। डीएम ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता नगरीय के तहसील दिवस में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम बरगहनी के एक फरियादी को आवास उपलब्ध करानें को कहा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिये।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसिक रोग स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज की एक और उपलब्धि : थायराइड ग्रंथि कैंसर का किया सफल ऑपरेशन

अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया राजफाश : सोलर प्लेट व बैटरी चोरी करने वाले दो सदस्य गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

City News Uttar Pradesh

UP BJP: कोर कमेटी का 2022 में जीत को लेकर मंथन, बीएस संतोष के साथ CM योगी आदित्यनाथ मौजूद

बांदा में ‘पूर्व पालिकाध्यक्ष’ के ‘भतीजे’ समेत 9 ‘साइबर ठग’ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़