City News Uttar Pradesh
अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया राजफाश : सोलर प्लेट व बैटरी चोरी करने वाले दो सदस्य गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद
Other

अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया राजफाश : सोलर प्लेट व बैटरी चोरी करने वाले दो सदस्य गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिल्ला पुलिस ने सोलर प्लेट व बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के राजफाश का दावा किया है। गिरफ्तार किए गए विकास और महेंद्र निषाद की निशानदेही पर आठ सोलर बैटरी, 13 सोलर प्लेट,एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया राजफाश : सोलर प्लेट व बैटरी चोरी करने वाले दो सदस्य गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद
Police exposed the inter-district gang: two members arrested for stealing solar plates and batteries, pistol and cartridges also recovered

पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 29 मई की रात अतरहट के हरदयाल महाविद्यालय में चोरी हुई थी। इसके पहले भी गिरोह कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। जिसकी तलाश की जा रही थी। सीओ आनंद पांडेय टीम के साथ चोरों के सुराग में लगे थे। चिल्ला प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने सघन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध हालत में दो लोगों को गिरफ्त में लिया। पूछताछ में वह गिरोह के सदस्य निकले।

अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने किया राजफाश : सोलर प्लेट व बैटरी चोरी करने वाले दो सदस्य गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस भी बरामद
Police exposed the inter-district gang: two members arrested for stealing solar plates and batteries, pistol and cartridges also recovered

उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार निवासी विकास कुमार और अढ़ावल गांव निवासी महेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी थाना निरीक्षक के अलावा दारोगा राजेश कुमार, कांस्टेबल धर्मराज, अंकुर, सनोज कुमार, अजय कुमार व जनक यादव आदि शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान यूनियन कृषि विभाग पर आग -बबूला : आयुक्त को सुनाया व्यथा भरी कथा

City News Uttar Pradesh

रानी लक्ष्मी बाई की “राखी और पाती” पर अंग्रेजों से लोहा लेने भाग गया था बांदा नवाब

City News Uttar Pradesh

छात्रा का मुंह बंद कर घसीटा: असलहे के साथ धमका चुका है आरोपी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

कहासुनी बनी मौत का कारण: सास ने बहु को मायके जाने से किया मना, तो बहु ने कुएं में कूदकर दे दी जान, फिर पति ने खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘गरजेगा’ बुलडोजर: प्रशासन ने ‘कब्जाधारकों’ को दिया अल्टीमेटम

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

ब्रेकिंग न्यूज़