City News Uttar Pradesh
Other

UP BJP: कोर कमेटी का 2022 में जीत को लेकर मंथन, बीएस संतोष के साथ CM योगी आदित्यनाथ मौजूद

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत को लेकर बेहद गंभीर है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष का 15 दिन में लगातार दूसरा लखनऊ का दौरा इस गंभीरता को दर्शा रहा है। बीएस संतोष ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी कोर टीम के साथ बैठक की।

भाजपा उत्तर प्रदेश के मुख्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बीएल संतोष के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे। कोर कमेटी की इस बैठक में भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्षों के साथ ही योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री तथा नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा भी थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष तथा शीर्ष पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रियों को बैठक में मिशन 2022 में जीत का लक्ष्य दिया गया। इसको भी लेकर काफी मंथन किया गया था। इसमें मतदाता तथा बूथ मैनेजमेंट के साथ ही पिछले कड़वे अनुभव पर विशेष फोकस किया गया। बीएल संतोष ने कहा कि आप सभी को विशेष ध्यान रखना है कि हाल के बंगाल विधानसभा के चुनाव परिणाम उत्तर प्रदेश में असर न डालें। हम सभी को बंगाल चुनाव के नतीजों से सबक लेने की जरुरत है। वहां पर हुई कोई भी गलती यहां पर न दोहराई जाए। हम सभी को 2022 का विधानसभा हर हाल में जीतना है। कोर कमेटी की इस बैठक में यूपी के सियासी हालात पर चर्चा हुई।


भाजपा की इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि अगले महीने काम का भी परीक्षण होगा। अगले महीने गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी लखनऊ दौरा हो सकता है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महामंत्री बीएल संतोष और उत्तर प्रदेश राधा मोहन सिंह के लखनऊ दौरे की रिपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तर प्रदेश को लेकर मंथन करेंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

झाड़-फूंक की आड़ में फुफेरे भाई ने रिश्तों को किया शर्मसार, बहन को बनाया हवस का शिकार

City News Uttar Pradesh

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी का धमाल : अधिशासी अभियंता पर तनी कमान

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी की साख दांव पर? क्या एमएलसी का टिकट पाने में रमेश मिश्रा होंगे कामयाब ?

खुशहाल खेत मातम में बदला: गमछा बना फंदा, मशीन में फंसकर युवक की मौत

चित्रकूट: डकैत गौरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर ट्रक चालक व खलासी को लूटा, मोबाइल और नकदी भी ले गए …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़