25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अवधेश राय हत्याकांड: माफिया मुख्तार अंसारी की नहीं हो सकी ऑनलाइन पेशी, अब 20 से शुरू होगी बहस पर सुनवाई
उत्तर प्रदेश

मुख़्तार अंसारी को गाजीपुर न ले जानें का अंतिम समय में प्रशासन नें बदल दिया प्लान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कारागार में बंद मुख्तार अंसारी को मंगलवार गाजीपुर कोर्ट में पेशी पर नहीं भेजा गया। 22 साल पुराने उसरी कांड में गाजीपुर कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को फिजिकली पेश के निर्देश दिए थे। जेल सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी को गाजीपुर कोर्ट में पेश के लिए तैयारियां की गई थीं। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने अंतिम समय में मुख्तार को पेशी के लिए नहीं भेजने का फैसला लिया। कोर्ट के सख्त निर्देश के बावजूद पिछली दो तारीख पर भी मुख्तार अंसारी को पेश नहीं किया गया था।

मुख़्तार अंसारी को गाजीपुर न ले जानें का अंतिम समय में प्रशासन नें बदल दिया प्लान
The administration changed the plan at the last moment not to take Mukhtar Ansari to Ghazipur

जिला प्रशासन ने इस बार भी मुख्तार अंसारी को पेशी पर नहीं भेजने का फैसला लिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्तार अंसारी को सुरक्षा कारणों से पेशी पर नहीं भेजा गया। इससे पहले मुख्तार अंसारी के वकील ने भी सुरक्षा और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट में खतरे की आशंका जताई थी।अटकलें लगाई जा रही हैं कि हो सकता है, इसी वजह से प्रशासन ने मुख्तार को पेशी पर नहीं भेजने का फैसला लिया हो।


अवगत हो कि बांदा से गाजीपुर की दूरी करीब 425 किलोमीटर है और जाने में लगभग 10 घंटे का समय लगता है।मंगल की सुबह सात बजे तक मुख़्तार जेल में ही था। ऐसे में स्पष्ट हो गया की मुख्तार अंसारी को पेशी पर नहीं ले जाया जायेगा। क्योंकि समय पर कोर्ट ही नहीं पहुंच पाता। सूत्रों के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने देर रात दूसरे जिलों के पुलिस बल के साथ सुरक्षा को लेकर मीटिंग की।इसके बाद मुख्तार को गाजीपुर नहीं भेजने का निर्णय लिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इसकी पुष्टि किया की अंसारी को पेशी पर गाजीपुर नहीं भेजा गया। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh

मनरेगा पर सियासी संग्राम: कांग्रेस ने ‘गांवों’ में खोला मोर्चा, कहा केंद्र सरकार ‘मजदूर विरोधी

City News Uttar Pradesh

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !

City News Uttar Pradesh

Mahoba- इंद्रकांत हत्या कांड: प्रियांका और अखिलेश नें बीजेपी पर साधा निशाना।

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार का तोहफा : रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त बस यात्रा, 21 से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक मिलेगी यह सुविधा …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें लिया आशिर्वाद, विधायक प्रकाश, सांसद बनें सारथी ! …

ब्रेकिंग न्यूज़