28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मानिकपुर-सतना मार्ग पर बाघ की चहलकदमी से फैली दहशत, जंगलों में दो दिनों से दहाड़ की आ रही आवाजें
उत्तर प्रदेश

मानिकपुर- सतना मार्ग पर बाघ की चहलकदमी से फैली दहशत, जंगलों में दो दिनों से दहाड़ की आ रही आवाजें

 

चित्रकूट। मानिकपुर के जंगलों में दो दिनों से बाघ की दहाड़ सुन लोग दहशत में हैं। दावा किया जा रहा है कि रविवार रात एक बाघ को राहगीरों ने मानिकपुर सतना मार्ग पर मारकुंडी के जडेडा नाले के पास सड़क पार करते हुए देख वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया। हालांकि रानीपुर वन्यजीव विहार के अधिकारी इससे अनभिज्ञता जता रहे हैं।

मानिकपुर-सतना मार्ग पर बाघ की चहलकदमी से फैली दहशत, जंगलों में दो दिनों से दहाड़ की आ रही आवाजें
Chitrakoot: Panic spread due to tiger movement on Manikpur-Satna road, sounds of roar in forests for two day

होली की छुट्टियों में तमाम सैलानी यहां घूमने आए हैं। ऐसे में इस वीडियो ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। बाघ को सड़क पर गुजरने का वीडियो मानिकपुर-सतना मार्ग का बताया जा रहा है। बताते हैं कि रविवार रात में कार से कुछ लोग सतना जा रहे थे। मारकुंडी के पास जडेडा नाले के पास कार की रोशनी में देखा कि नाले के नीचे से विशाल बाघ निकला और टहलते हुए सड़क पार कर जंगल में चला गया। लोगों ने इस घटनाक्रम को मोबाइल फोन में कैद कर लिया।

मानिकपुर के हर्षित सोनी ने बताया कि वह भी अपनी कार से सतना जा रहे थे। उनके आगे एक कार थी। उसकी रोशनी में बाघ साफ दिखा। ग्रामीणों का भी दावा है कि बीते दो दिनों से बाघ घूम रहा है। रानीपुर वन्यजीव विहार के सटे गांवों में ग्रामीणों में दहशत है। वहीं वन विभाग के रेंजर कृष्णपाल द्विवेदी ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। वैसे पाठा के जंगल में बाघ, तेंदुए अक्सर घूमते रहे हैं। कोई विशेष बात नहीं है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दाल-चावल, आटा, शक्कर के दाम बढ़े: घर चलाना हो रहा मुश्किल

विज्ञान व वैज्ञानिकता पर आधारित हो कृषि विज्ञान केंद्रों का प्रयास: कुलपति

विधायक प्रकाश बोले: यूपी का ‘ऐतिहासिक’ बजट ‘विकास’ का विज़न

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस का मुकाबला अंतिम क्षणों में बना ऐतिहसिक दिलचस्प ! …

डीएम औऱ एसपी नें जेल का किया औचक निरीक्षण : मुस्करा उठी चौतरफा अव्यवस्थायें

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी को अगवा कर केन नदी में फेंक गया पति तो मछुआरों ने बचाई जान, सीमा विवाद में उलझी यूपी-एमपी पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़