City News Uttar Pradesh
गैस सिलिंडर के लिए 'संग्राम': 'जनता' का फूटा गुस्सा, पुलिस ने 'हाथ जोड़कर' बचाई स्थिति
उत्तर प्रदेश

गैस सिलिंडर के लिए ‘संग्राम’: ‘जनता’ का फूटा गुस्सा, पुलिस ने ‘हाथ जोड़कर’ बचाई स्थिति

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलें में रसोई “गैस का संकट” अब आम “जनता” के “धैर्य की परीक्षा” लेने लगा है। रविवार को “हालात” इतने बिगड़ गए कि “गैस सिलिंडर” के लिए सड़कों पर “हंगामे” जैसे दृश्य देखने को मिले। सुबह होने से पहले ही “सैकड़ों लोग” लाइन में लग गए, लेकिन जब “सीमित वितरण” की बात सामने आई तो “लोगों का गुस्सा फूट” पड़ा। हालात ऐसे बने कि “पुलिस” को “भीड़” के सामने “हाथ जोड़कर” शांति की “अपील” करनी पड़ी।

गैस सिलिंडर के लिए 'संग्राम': 'जनता' का फूटा गुस्सा, पुलिस ने 'हाथ जोड़कर' बचाई स्थिति

आराधना और शर्मिला इंडेन गैस एजेंसियों पर रविवार तड़के करीब चार बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। ठंडी सुबह में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी अपने-अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए। सुबह दस बजे तक यह भीड़ सैकड़ों की संख्या पार कर गई और माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होने लगा।

गैस सिलिंडर के लिए 'संग्राम': 'जनता' का फूटा गुस्सा, पुलिस ने 'हाथ जोड़कर' बचाई स्थिति

करीब 11 बजे पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर वितरण शुरू हुआ। लेकिन जैसे ही एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि केवल 16 मार्च तक बुकिंग कराने वालों को ही गैस मिलेगी, लोगों का सब्र टूट गया। लाइन में घंटों खड़े उपभोक्ताओं ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

गैस सिलिंडर के लिए 'संग्राम': 'जनता' का फूटा गुस्सा, पुलिस ने 'हाथ जोड़कर' बचाई स्थिति

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि पुलिसकर्मियों को गुस्साई भीड़ को शांत कराने के लिए हाथ जोड़कर अपील करनी पड़ी। काफी समझाइश के बाद हालात पर काबू पाया जा सका। उपभोक्ताओं का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। गैस की अनियमित आपूर्ति और सीमित वितरण के कारण लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है।

गैस सिलिंडर के लिए 'संग्राम': 'जनता' का फूटा गुस्सा, पुलिस ने 'हाथ जोड़कर' बचाई स्थिति

लोगों का आरोप है कि एजेंसियों की अव्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही के चलते आम आदमी को रोजमर्रा की जरूरत के लिए भी “संघर्ष” करना पड़ रहा है। बांदा में गैस सिलिंडर अब सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि “संघर्ष की कहानी” बन चुका है और अगर हालात नहीं सुधरे, तो यह आक्रोश किसी बड़े विस्फोट में बदल सकता है ! क्योंकि जब रसोई की आग बुझती है, तो गुस्से की आग भड़कना तय होता है!

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा के निरीक्षण में सिंचाई विभाग के कार्यों की खुली पोल: हड़काये गये अभियंता

City News Uttar Pradesh

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

कोटेदारों नें लाभांश बढ़ाने को भरी हुंकार : बोले भरण पोषण नहीं हो पा रहा सरकार

City News Uttar Pradesh

महिला और दो बेटियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास: एक की मौत,दो की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

भाजपा विधायक के पिता ने ‘योगी सरकार’ को ललकारा: ‘हम हिजड़े नहीं, अब ताली नहीं तलवार चलेगी !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़