
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में एक ऐसा “खुलासा” हुआ है, जिसने “जमीन माफियाओं के हौसलों” और “सिस्टम की खामियों” दोनों को “बेनकाब” कर दिया है। यहां एक “महिला की मौत” के “दो दशक” बाद भी उसे “जिंदा” दिखाकर उसकी “जमीन बेच” दी गई। यह “खेल चुपचाप” “बीस साल” तक चलता रहा ! यह सिर्फ “धोखाधड़ी” नहीं, बल्कि एक सुनियोजित “माफिया तंत्र” की कहानी है, जहां “कागजों पर मौत भी हार गई” और “फर्जीवाड़ा जीत गया”।

पीड़ित महेशवरा के मुताबिक, उनके पिता बल्देव की मौत करीब 25 साल पहले हो चुकी थी। इसके बाद जमीन उनकी मां फुलिया के नाम चढ़ी। लेकिन जब मां की भी करीब 20 साल पहले मौत हो गई, तो कहानी यहीं खत्म नहीं हुई बल्कि यहीं से शुरू हुआ ‘फर्जीवाड़े का खेल’। नामांतरण न होने की लापरवाही को हथियार बनाकर आरोपियों ने मृत महिला को जिंदा बना दिया और जमीन का बैनामा करा डाला।

आरोप है कि इटवा गांव निवासी खेमचंद्र पाल ने अपनी ही दादी नई देवी को फुलिया के रूप में पेश किया। फर्जी पहचान, नकली दस्तावेज और कथित मिलीभगत इन सबके जरिए जमीन को आजम नाम के व्यक्ति के नाम कर दिया गया। सवाल उठता है क्या यह सब बिना किसी ‘अंदरूनी सपोर्ट’ के संभव है? पीड़ित का दावा है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि एक बड़े संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो वर्षों से इसी तरह जमीनों पर कब्जा कर रहा है। इस गिरोह ने कई और लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों में आजम खान, राजेश चक्रवर्ती,नेम कुमार उर्फ रज्जू,अनिल प्रजापति,भागवत प्रसाद, दिलीप कुमार सिंह, नाहिद मास्टर, खेमचंद्र पाल, केदार पाल और नई देवी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि जांच जारी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। विचारणीय यह है की आखिर 20 साल तक यह खेल चलता रहा। किसी को “भनक” तक नहीं लगी ? क्या “रजिस्ट्री कार्यालय” में “आंख मूंदकर” दस्तावेज “पास” होते रहे ? क्या इस खेल में सिस्टम के भीतर बैठे लोग भी शामिल हैं ? यह मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि प्रशासनिक ‘नाकामी’ का ‘जीता-जागता’ उदाहरण बन गया है!
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
