City News Uttar Pradesh
यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश। राज्यसभा (Rajya Sabha) के ल‍िए उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर हुए चुनाव के पर‍िणाम सामने आ गए हैं। राज्‍यसभा चुनाव में यूपी से बीजेपी के सभी आठों प्रत्‍याशि‍यों ने जीत दर्ज की है। वहीं, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने चुनाव में जीतने वाले बीजेपी के सभी प्रत्‍याशि‍यों को बधाई दी है।

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी
UP Rajya Sabha elections: All 8 BJP candidates won, SP candidate won on two seats.

उन्‍होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफाॅर्म एक्‍स पर ल‍िखा, ”उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव में विजयी होने वाले बीजेपी के सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई ! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप सभी अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में सहायक होंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं। मैं सभी को बधाई देता हूं और सपा के भी दो प्रत्याशी जीते हैं तो उन्हें भी मैं बधाई देता हूं।” यूपी की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीटें जीतने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जश्न मनाया गया ।

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी
UP Rajya Sabha elections: All 8 BJP candidates won, SP candidate won on two seats.

– राज्‍यसभा चुनाव में किसे क‍ितने वोट म‍िले ?

अमर पाल मौर्य (भाजपा)- 38, जया अमिताभ बच्चन (सपा)-41, तेजवीर सिंह (भाजपा)-38, नवीन जैन (भाजपा)-38, आरपीएन सिंह(भाजपा)-37, रामजी लाल सुमन (सपा)-40, साधना सिंह(भाजपा)-38, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी(भाजपा)-38, डॉ. संगीता बलवंत(भाजपा)-38, संजय सेठ(भाजपा)-29 मत मिले।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी की सियासत में इस्तीफा देकर खलबली मचाने वाले राज्यमंत्री दिनेश खटीक काम पर लौटे वापस, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव के साथ बैठक में हुए शामिल

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले: ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा, बैलेट पेपर से ही हो मतदान

City News Uttar Pradesh

सबसे बड़ा सवाल बन गया है कर्मचारियों से प्रशासन की चंदा उगाही ?

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर के तीन आरोपियों की पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क: मुखिया के खिलाफ दर्ज हैं 18 मुकदमे

City News Uttar Pradesh

विश्व मृदा दिवस : कृषि विश्वविधालय के कुलपति ने कहा, मृदा स्वस्थ है तो हम सब सुरक्षित हैं

City News Uttar Pradesh

बदमाशों के हौसलें बुलंद: भगवा गमछा बांधकर आए नकाबपोशो ने पूर्व प्रधानाचार्य पर की फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़