City News Uttar Pradesh
अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप
उत्तर प्रदेश

अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। जिले में एक गांव में विवाह से एक दिन पहले बरात आने से वधू पक्ष के लोगों ने बरातियों के लिए आनन-फानन खाने पीने की व्यवस्था की। शाम तक आधे से ज्यादा बराती घर वापस लौट गए। किसी तरह खास रिश्तेदारों को रोककर शादी की रश्में संपन्न कराई गईं।

अनोखा मामला: शादी के एक दिन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, लड़की पक्ष में मच गया हड़कंप
Unique case: A day before the wedding, the groom arrived with the wedding procession, created a stir on the girl’s side.

क्षेत्र में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र के सिकरोढ़ी गांव निवासी रामफूल अनुरागी ने अपनी बेटी रेखा की शादी सदर कोतवाली के पाराओझी गांव के मजरा निवासी बेटाराम पुत्र स्व. गंगाचरण के साथ तय की थी। आज 27 फरवरी को विवाह की तारीख तय थी। ग्राम प्रधान हनुमान ने बताया कि तारीख में धोखा पड़ जाने के कारण बरात 26 फरवरी को ही आ गई। बरात अचानक देखकर वधू पक्ष वाले हैरान रह गए। किसी तरह बरातियों के स्वागत के लिए आनन-फानन वधू पक्ष ने बरातियों के जलपान आदि की व्यवस्था की। इसके बाद आधी बरात वापस लौट गई। खास रिश्तेदार व घर के लोग ही आज शादी की सभी रश्में पूरी कराके वधू को अपने साथ विदा कराकर ले गए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : सीआरपीएफ जवान के घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर, तीन बक्सों का ताला तोड़ पार किया माल …

मंत्री रामकेश ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई ‘रणनीति’: तिंदवारी का होगा ‘सर्वांगीण’ विकास

City News Uttar Pradesh Desk

चोर हवा की तरह आये डेढ़ लाख की नकदी और जेवर उड़ाये !

City News Uttar Pradesh

कमाल हो गया : बुंदेलखंड के रसगुल्ले नें बनाया रिकार्ड,एक रसगुल्ला पूरा खा लेना असंभव

महाकुंभ भगदड़ पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सरकार पर लापरवाही के गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

हिट एंड रन कानून: सरकार और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुई सुलह ! ट्रक ड्राइवरों से हड़ताल वापस लेने की अपील

ब्रेकिंग न्यूज़