City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की परखी हकीकत: समयबद्ध 'निर्माण कार्य' पर जोर
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित ने ‘विकास कार्यों’ की परखी हकीकत: समयबद्ध ‘निर्माण कार्य’ पर जोर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने शहर के वार्ड संख्या 16, झील का पुरवा में चल रहे “विकास कार्यों” का “औचक निरीक्षण” कर “व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत” परखी। सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मोटाई, निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति की बारीकी से जांच की गई।

प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की परखी हकीकत: समयबद्ध 'निर्माण कार्य' पर जोर

निरीक्षण के दौरान अंकित बासू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जनता को उसका प्रत्यक्ष लाभ मिले। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की परखी हकीकत: समयबद्ध 'निर्माण कार्य' पर जोर

निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधि ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत और सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

प्रतिनिधि अंकित ने विकास कार्यों की परखी हकीकत: समयबद्ध 'निर्माण कार्य' पर जोर

अंकित बासू ने देव बाबा मंदिर स्थल पर चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। कहा कि “आपका विश्वास, हमारा प्रयास” केवल नारा नहीं, बल्कि नगर के समग्र विकास का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड में गुणवत्ता युक्त विकास कार्य सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि ज्ञान प्रताप ‘ज्ञानु’ सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में अमानवीयता : चोर युवक को तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा, शरीर पर काले रंग से लिखा चोर …

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

Banda- ठंड का प्रकोप शबाब पर, बचाव के लिए डीएम नें व्यवस्था कराई तेज।

City News Uttar Pradesh

रेशम योजना में ‘भ्रष्टाचार’ : करोड़ों फूंके, न धागा मिला न रोजगार, फर्जी आंकड़ों में डूबा विभाग

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों में कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर असंतोष : ज्ञापन भी दिया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़