City News Uttar Pradesh
बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !
उत्तर प्रदेश

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जसपुरा ब्लाक में बिजली आपूर्ति में अवरोध को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों नें पैलानी डेरा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर धरना दिया। धरने में किसान यूनियन के अलावा पूर्व विधायक दलजीत सिंह, बसपा के वरिष्ठ नेता जायराम सिंह बछेऊरा भी धरने पर बैठे। प्रशासन को चेताया।

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !
Farmers’ anger over disruption in power supply, staged a sit-in

क्षेत्रवासियों की भारी संख्या को देख प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को धरना खत्म कराने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इलाके के दो दिग्गज नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह एवं बसपा नेता जयराम सिंह की आंदोलन में सहभागिता क्षेत्र वासियों को और अधिक उत्साहित किये हुये थी।

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !
Farmers’ anger over disruption in power supply, staged a sit-in

किसानों का कहना था कि इलाके में बिजली आपूर्ति बिल्कुल अस्त-व्यस्त है। खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। धरने को पूर्व विधायक दलजीत सिंह एवं बसपा नेता जयराम सिंह नें संबोधित किया। चेतावनी दी गई कि बिजली आपूर्ति में सुधार कर 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चत की जाये।

इस दौरान दोनों नेताओं नें वहां उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया। अधिकारियों नें भरोसा दिया कि बिजली आपूर्ति 18 घंटे सुनिश्चित करायी जायेगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में क्षय का प्रकोप: अक्षय करने के लिये हो रही कसरत

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने ‘रक्तदान’ कर बचाई जान: पेश की ‘मानवता’ की मिसाल

विधायक विशंभर ‘संकट’ में बने ‘संबल’: निभाया जनप्रतिनिधि धर्म,पीड़ित परिवार का थामा हाथ

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में तैयार होगा हरा सोना, किसान हो जायेगे मालामाल ! …

City News Uttar Pradesh

भारत की बेटी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान: कांग्रेसियों में उबाल, गांधी चौक पर फूटा गुस्सा

विधायक प्रकाश नें राजनीतिक क्षितिज पर तान दी निकाय चुनाव की पतंग : “मंझा” अति मजबूत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़