City News Uttar Pradesh
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, फूफा की घटना स्थल पर मौत, भतीजा घायल
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराई, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गुरू पूर्णिमा पर कामदगिरि के दर्शन कर बाइक से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकरा गई। इसमें वृद्धा की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा और बेटी घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तेज रफ्तार बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराई, मां की मौत, बेटा गंभीर घायल
High speed bike collided with the divider of Bundelkhand Expressway, mother died, son seriously injured (symbolic picture)

फतेहपुर जिले के कोर्रा कनक गांव निवासी अशोक तिवारी (45) पुत्र रामशरण तिवारी सोमवार को अपनी मां कृष्णा देवी (75), बहन ऊषा देवी (45) को बाइक में बैठाकर गुरूपूर्णिमा पर्व पर कामदगिरि के दर्शन करने गए थे। तीनो लोग बाइक में बैठकर वापस गांव जा रहे थे। बिसंडा कस्बे के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक अशोक को नींद लग गई। जिससे तेज रफ्तार बाइक एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकरा गई।

सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने तीनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने कृष्णा देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल अशोक और उसकी बहन ऊषा देवी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका के पुत्र अशोक ने बताया कि वह गुरू पूर्णिमा पर मां को लेकर चित्रकूट गया था। वापस लौटते समय रास्ते में नींद आ जाने से यह हादसा हो गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

काम बोलता है : डीएम आनंद साबित हुये प्रशासनिक “सुपरहिट हीरो” ! …

City News Uttar Pradesh

जब भूख ने ‘कलम’ छीन ली: पत्रकार सौरभ ‘दीपू’ की मौत और समाज के मुंह पर ‘तमाचा’

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड : बकस्वाहा जंगल के शैल चित्रों पर एएसआई की मुहर …

City News Uttar Pradesh

बेसिक शिक्षा की “तिजोरियों” में लगा है “ताला” ! कैसे खुले ? “चाभी” “अकर्मण्यता” के हवाले !

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा की करारी हार, क्या जिलाध्यक्ष पर गिरेगी गाज ? …

डीएम अनुराग रह गए हैरान : कक्षा तीन के बच्चें नहीं लिख पाए अपना नाम …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़