27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अंकित बासू का 'फरमान': 'जनता पहले' की 'नीति' पर करें 'पालिका कर्मी' काम
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अंकित बासू का ‘फरमान’: ‘जनता पहले’ की ‘नीति’ पर करें ‘पालिका कर्मी’ काम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने अपनी ‘जनसेवी और पारदर्शी कार्यप्रणाली’ से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा है। सोमवार को उन्होंने पालिका कार्यालय में ‘जनता दरबार’ का आयोजन कर वार्डवासियों से ‘सीधा संवाद’ किया। फरियादियों की एक-एक समस्या को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अंकित बासू का 'फरमान': 'जनता पहले' की 'नीति' पर करें 'पालिका कर्मी' काम अंकित बासू की कार्यप्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता है की समस्याओं का त्वरित निस्तारण। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने नल-जल, सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं रखीं। अंकित बासू ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को 7 दिन के अंदर समाधान रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं” की जाएगी।

अंकित बासू का 'फरमान': 'जनता पहले' की 'नीति' पर करें 'पालिका कर्मी' काम जनता दरबार के बाद अंकित बासू ने नगर पालिका के सभी पटलों का निरीक्षण किया। राजस्व, निर्माण, स्वास्थ्य और लेखा विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लंबित फाइलों को तत्काल निपटाने और जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ‘पालिका का हर कर्मचारी जनता का सेवक’ है। ‘फाइलों में नहीं, जनता के बीच रहकर काम करना’ होगा।

अंकित बासू का 'फरमान': 'जनता पहले' की 'नीति' पर करें 'पालिका कर्मी' काम अंकित बासू ने कहा कि “हमारी सरकार और पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता की मंशा साफ है की जनता की समस्याओं का समाधान एवं नगर का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” है। हम जनता के बीच जाकर, उनकी बात सुनकर ही “बांदा को आदर्श नगर बनाएंगे।” वार्डवासियों ने अंकित बासू की इस पहल की जमकर सराहना की। कहना था कि अध्यक्ष प्रतिनिधि के इस सीधे संवाद से उनकी वर्षों पुरानी समस्याएं भी अब आसानी से हल हो रही हैं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में वार्डवासी, सभासद और पालिका अधिकारी मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग मिर्जापुर की तर्ज पर तालाबो में चलायेगें कुम्भी हटाओ अभियान

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

City News Uttar Pradesh

अवर अभियंता की करंट से मौत, टंकी का निरीक्षण करते समय हुआ हादसा

स्टेट बैंक ‘मैसेज सेवा’ का सर्वनाश : खाताधारकों की जेब पर डाल रहा ‘डाका’ !

9.30 करोड़ से बदलेगी बांदा की तस्वीर: 469 ग्राम पंचायतों के लिए खुला विकास का ‘खजाना’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलों ने खून से लिखे खत: पीएम मोदी को लिखा, बुंदेलखंड राज्य बनने से ही आएगी खुशहाली

ब्रेकिंग न्यूज़