City News Uttar Pradesh
गोरखपुर की शादीशुदा महिला से बांदा के युवक का चल रहा था प्रेम-प्रसंग, इंस्टाग्राम के जरिये दोनों के बीच हुई थी दोस्ती, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस कर रही है जांच
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर की शादीशुदा महिला से बांदा के युवक का चल रहा था प्रेम-प्रसंग, इंस्टाग्राम के जरिये दोनों के बीच हुई थी दोस्ती, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस कर रही है जांच

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किराये के मकान में जिस प्रतियोगी छात्र का फंदे से शव लटका मिला था। उसका गोरखपुर की एक शादी-शुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इंस्टाग्राम से दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। घटना के बाद फोन में बात न होने की सूचना प्रेमिका ने छात्र के रूम पार्टनर को दी थी। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

गोरखपुर की शादीशुदा महिला से बांदा के युवक का चल रहा था प्रेम-प्रसंग, इंस्टाग्राम के जरिये दोनों के बीच हुई थी दोस्ती, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस कर रही है जांच
Banda’s young man was having a love affair with a married woman from Gorakhpur, there was friendship between the two through Instagram

पैलानी कस्बे के एक गांव निवासी 20 वर्षीय छात्र शहर कोतवाली के मोहल्ला शंभूनगर गली नंबर एक में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षा एसएससी, एयर फोर्स व आर्मी आदि की तैयारी करता था। गुरुवार देरशाम उसने किराए के कमरे में चादर के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। दोस्तों के सूचना देने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया था। फील्ड यूनिट से जांच के साथ फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई थी। छात्र के स्वजन चाचा व अन्य स्वजन ने बताया कि वह छह माह से शहर में रहकर तैयारी कर रहा था। उसे घर में किसी तरह की दिक्कत परेशानी नहीं थी। छात्र के साथ रूम में रहने वाले गांव के दोस्त ने बताया कि वह अपने पिता के पास हरियाणा गया था। खुदकुशी करने वाले दोस्त की गोरखपुर की एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम में चैट करने से दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलता था। इस समय महिला दिल्ली में कहीं रहती है।


उसी ने उसे फोन में बात न होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद उसने अन्य दोस्तों से कमरे में जाने के लिए कहा था। उन्हें घटना की जानकारी हुई है। जून माह में वह एसएससी की परीक्षा देने गया था। तब उसने प्रेमिका से मिलने जाने की उससे बात कही थी। लेकिन दोनों की मुलाकात हुई कि नहीं इसकी उसे जानकारी नहीं है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मोबाइल के मैसेज व काल डिटेल की जांच की जा रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की ‘चाणक्य’ चाल: चुनावी ‘मास्टर प्लान’ हुआ तैयार, एक तीर से ‘साधे’ दो निशाने

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा सूखे की चपेट में : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखा घोषित करने को फिर दिया जोर

मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश मुख्यालय को बना रहे ब्यूटीफुल: किया भूमि पूजन

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा पालिका क्षेत्र में बूथों को सक्रिय बनाने की रणनीति, कवायद शुरू

City News Uttar Pradesh

Banda : बालू का टीला धंसने से एक की मौत, तीन घायल …

City News Uttar Pradesh

नाव कांड : मंत्री राकेश एवं रामकेश का जिला प्रशासन पर आरोप: बचाव काम समय रहते नहीं किया शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़