30.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे : पढ़िए मंडल में कैसा रहा रिजल्ट, यहां देखें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के टॉपरों की सूची
उत्तर प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे : पढ़िए मंडल में कैसा रहा रिजल्ट, यहां देखें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के टॉपरों की सूची

  • विनोद मिश्रा

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं का परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। स्कलों से लेकर घर तक जश्न का माहौल और शिक्षक व अभिभावक सफल विद्यार्थियों का मुंह मीठा करा रहे हैं। वहीं छात्र-छात्राओं में गजब का उत्साह बना हुआ है। चित्रकूट मंडल के आसपास के जिलों में मेधावियों ने नाम रोशन किया है। इसमें बांदा में हर्षित, हमीरपुर में विनय, चित्रकूट में रोशनी, महोबा में राजवर्धन तिवारी का नाम जिला टॉपर की सूची में दर्ज हो गया है। आइए देखते हैं आसपास जिलों में टॉपरों की स्थिति..।

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे : पढ़िए मंडल में कैसा रहा रिजल्ट, यहां देखें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के टॉपरों की सूची
CBSE Board Class 12th Result: Read how the result was in the board, see here the list of toppers of Chitrakoot, Banda, Mahoba, Hamirpur districts

बांदा : सीबीएसई की 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर अतर्रा के शान्तिधाम स्कूल के हर्षित गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान बनाया है। इसी स्कूल की अंशिका शिवहरे 92.6, बांदा सेंट मेरी स्कूल की कृति सिंह 93.40, वैष्णवी गुप्ता को 92.20 प्रतिशत अंक लेकर जिले की टॉपर सूची में हैं।
चित्रकूट : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं का परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय की रोशनी दिवाकर 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर हैं। इसी विद्यालय की प्रियम सोनी ने 94 प्रतिशत और सूर्य प्रताप सिंह ने 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जबकि अशोक पब्लिक स्कूल कर्वी के अंश केशरवानी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।


महोबा : केंद्रीय स्कूल के विज्ञान वर्ग के राजवर्धन तिवारी 95.6 अंक पाकर अव्वल हैं। जिले के सात विद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परिणाम में केंद्रीय स्कूल के राजवर्धन पहले स्थान पर हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय की गीतांजलि ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। केंद्रीय स्कूल के सुमित तिवारी 93.8 प्रतिशत अंक पाए हैं। यहीं के सैय्यद हंजल हाशमी 93.8, प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जोसेफ स्कूल की अपूर्वा सोनी ने भी 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
हमीरपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। सात विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। अभी तक परीक्षा परिणाम में मुख्यालय के महर्षि विद्यामंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विनय कुमार 96 प्रतिशत अंक पाकर अभी तक जिले में पहले स्थान पर हैं। इसी स्कूल की अदिति सचान 93, रुद्र अग्निहोत्री 92, विशेष गुप्ता 91 व शिवेंद्र सिंह को 90 प्रतिशत अंक मिले हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संकट मोचन में महाआरती का हुआ आयोजन : सनातन धर्म एवं हिंदुत्व के प्रति जागृति लाने का उद्देश्य

City News Uttar Pradesh

भोर से ‘भोले’ के द्वार: सावन के पहले दिन ‘बामदेवेश्वर से कालिंजर’ तक गूंजा ‘हर-हर, बम-बम’

City News Uttar Pradesh Desk

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “दंगल” का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का “संगम”

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम ने परिवादी को दिया 114096 रुपये का चेक …

टाटा मोटर्स कर्मी की ‘रहस्यमयी’ मौत : सड़क किनारे नाले में मिला शव, चेहरे पर गहरे जख्म

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़