- ( ब्यूरों रिपोर्ट )
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जुलाई के दूसरे सप्ताह से यातयात फर्राटा भरने लगेगा। ऐसे संकेत अपर मुख्य सचिव गृह एवं यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कुदरैल में निरीक्षण के दौरान दिया। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण का जायजा लेने पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने फ्लाईओवर पर अधूरे काम को देखकर नाराजगी जताई और कार्यदाई संस्था को दस दिन के अंदर काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश शासन में अपर मुख्य सचिव ग्रह एवं यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को कुदरैल में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण का जायजा लिया। वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर लखनऊ से सीधे कुदरैल के माइल स्टोन 133 पर पहुंचे थे। इसी जगह पर चित्रकूट से बनकर आये बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जोड़ा जा रहा है। अपर मुख्य सचिव ने यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम को देखा। फ्लाईओवर पर धीमी गति से जारी कार्य को देखकर नाराजगी जाहिर की। बुदेंलखंड एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 296 से 280 तक कार से भ्रमण करते हुए उन्होंने टोल प्लाजा, पुलों के स्लैब के अधूरे काम को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट हेड उत्तम कुमार से कहा दस दिन के अंदर सभी अधूरे कार्य पूरे कर लिए जाएं।

– जुलाई के दूसरे सप्ताह में हो जाएगा चालू
प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का कार्य काफी तेजी से किया गया है। बहुत कम समय में 296 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो गया है। एक्सप्रेस-वे पर अधूरे काम दस दिन के अंदर पूरे करने का निर्देश दिया गया है और जुलाई के दूसरे सप्ताह में एक्सप्रेस-वे को चालू कर दिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश, एसडीएम कौशल कुमार, सीओ विजय सिंह भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
