City News Uttar Pradesh
लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी
उत्तर प्रदेश

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कस्बे के रहने वाले 3 युवक बीते 29 मार्च को बाकल गांव के यमुना नदी पर नहाने के लिए गए थे जिसमें एक युवक यमुना नदी पर डूब गया था। दो युवक डर के मारे किसी को युवक के डूबने के बारे में नहीं बताया डूबे हुए युवक के पिता खोजबीन के बाद जब नहीं मिला तो बबेरू कोतवाली पर 1 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, पुलिस सर्विलांस के माध्यम से दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब घटना की जानकारी मिली, जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ को बुलाकर 2 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी
Missing youth drowned in Yamuna river: SDRF team continues rescue operation, information gathered through surveillance

मामला मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव का है । जहां बबेरू कस्बे के रहने वाले सुरजीत कुमार, शुभम कुमार और रोहित कुमार यह तीनों बीते 29 मार्च को बाकल गांव जोगनी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे, तभी यमुना नदी में नहाने लगे, नहाते समय सुरजीत कुमार गहरे पानी पर चला गया। जिससे डूब गया, वही दोनों दोस्त रोहित और शुभम किसी से कुछ नहीं बताया सीधे चुपचाप डर के मारे अपने घर चले आए, डूबे हुए युवक सुरजीत के पिता सीताराम ने सभी जगह खोजबीन किया, जब नहीं मिला तो 1 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट बबेरू कोतवाली पर दर्ज करवाई, उसके बाद पुलिस तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद जब कहीं सुराग नहीं मिला तो गायब युवक के पिता सीताराम ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

तब पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए सर्विलेंस के माध्यम से डूबे युवक सुरजीत के दो दोस्त शुभम और रोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, कड़ी पूछताछ के बाद दोनों ने घटना की जानकारी दिया। बबेरू सीओ राकेश सिंह ने बताया कि बबेरू कोतवाली पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर यमुना नदी के बाकल, मरका, सिंह वाहिनी दादो घाट पर जाल डालकर एसडीआरएफ की टीम के साथ डूबे हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक युवक की तलाश नहीं हो पाई है। जबकि 2 दिनों से एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का पीडब्लूडी करोड़ों गटक जेब करता है गर्म: सात माह में टूट गए हाइवे, गड्ढे बने जानलेवा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

यूपी : ट्रक और रोडवेज की आपस में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में सराफा कारोबारी बाप-बेटे को गोली मारकर लाखों की लूट: बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

वृद्धा आश्रम बदहाली का शिकार: जजों नें प्रबंधक को लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़