28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा। किसान का शव बबूल के पेड़ पर कटीले तार के सहारे फंदे से लटकता ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के पुत्र का कहना था कि रुपए के लेन-देन में उसके पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
Dead body of farmer found hanging on acacia tree, son accused of murder, SP inspected the scene

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव के मजरा कैरी निवासी जीत निषाद (50) पुत्र दुर्जन निषाद का शव मंगलवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर खेत पर लगे बबूल के पेड़ पर कटीले तार के सहारे फंदे से लटकता पाया गया। शव देखते ही ग्रामीणों ने घरवालों को जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पूछतांछ के बाद शव को फंदे से नीचे उतराया। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र फोरेंसिक टीम और डाग स्कवायड के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला किसान का शव, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, घटना स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण
Dead body of farmer found hanging on acacia tree, son accused of murder, SP inspected the scene

मृतक के पुत्र संदीप ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक व्यक्ति आया और उसके पिता को जगाकर घर से बाहर ले गया। घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने उसके पिता का साफी से मुंह बांध दिया और कटीले तार से हतया करने के बाद शव को बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में भाजपा का बड़ा एक्शन: 114 विधायकों के ‘कटेंगे’ टिकट, बुंदेलखंड में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में तीसरी लहर को लेकर रेड एलर्ट शासन की चिकित्सीय टीम नें किया निरीक्षण

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

City News Uttar Pradesh

Banda : सीएमओ के प्रयास से डेढ़ वर्ष बाद जिला महिला अस्पताल में हुआ ऑपरेशन, डीएम आनंद कुमार सिंह ने की सराहना…

COVID-19 in UP : यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी गिरावट, 24 घंटे में 12547 नए मरीज मिले, 281 की मौत …

सपा मुखिया का चुनावी दांव : “हसन सिद्दीकी” सोशल इंजीयरिंग की संभाल रहे “कमान” …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़