City News Uttar Pradesh
यूपी के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर एनएचएम के माध्यम से भर्ती स्टाफ नर्स का 5 प्रतिशत बढ़ा मानदेय
उत्तर प्रदेश

यूपी के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर एनएचएम के माध्यम से भर्ती स्टाफ नर्स का 5 प्रतिशत बढ़ा मानदेय

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के माध्यम से संविदा पर सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ नर्स के मानदेय में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं कि मानदेय में वृद्धि होने से स्टाफ नर्स और बेहतर ढंग से अस्पतालों में अपनी सेवाएं देंगी। प्रदेश में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच इस कदम से स्वास्थ्य कर्मियों में सकारात्मक मैसेज जाएगा।

यूपी के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर एनएचएम के माध्यम से भर्ती स्टाफ नर्स का 5 प्रतिशत बढ़ा मानदेय
5 percent increased honorarium of staff nurse recruited through NHM on contract in government hospitals of UP

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कुल 4,699 स्टाफ नर्स कार्यरत हैं और इसमें से 3,652 को मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा। 1,047 स्टाफ नर्स को नियुक्त हुए अभी एक वर्ष का समय नहीं पूरा हुआ है। ऐसे में इसका लाभ उन्हें आगे दिया जाएगा। इसी वित्तीय वर्ष 2022-23 से बढ़े मानदेय का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सामुदायिक स्वाथ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) व हेल्थ सेंटर में तैनात स्टाफ नर्सों को वरिष्ठता के आधार पर 29,374 रुपये से लेकर 20,013 रुपये तक प्रति माह मानदेय दिया जाता है। फिलहाल मानदेय बढ़ाए जाने से स्टाफ नर्स खुश हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग सतर्क : रामनवमी और रमजान में व्यवस्था रहे दुरस्त !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा योगी जी का बजट बुंदेलखंड के लिये ऐतिहासिक

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

भाई की बारात से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक चपेट में मौत : ट्रक सहित चालक फरार

जल निकासी की समस्या विकराल: 10 वर्षों से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

परिवार खेत में, बेटा मौत के फंदे पर :युवक की आत्महत्या से “सनसनी”

ब्रेकिंग न्यूज़