28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
दरिंदगी की हाडे हुई : दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट आई युवती को छह युवकों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
उत्तर प्रदेश

दरिंदगी की हदे हुई : दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट आई युवती को छह युवकों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

हमीरपुर। जिले के सिटी फाॅरेस्ट के पास जंगल में कुछ युवकों ने एक युवती को निर्वस्त्र करके दरिंदगी का वीडियो वायरल किया है। पुलिस ने पांच आरोपितों को हिरासत में लिया है और एसपी ने जल्द सख्त कार्रवाई की बात कही है।

हमीरपुर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया कि गुरुवार को वायरल वीडियो का मामला आया है। इस बारे में जानकारी मिली है कि बीते मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सिटी फारेस्ट में एक लड़का व लड़की आपत्तिजनक स्थिति में थे।तभी आस-पड़ोस के तीन-चार व्यक्ति व कम उम्र के कुछ लड़के पहुंचकर उनसे मारपीट करते हुए कपड़े खींचकर वीडियो बनाने लगे तथा रुपयों की मांग कर रहे थे।

दरिंदगी की हाडे हुई : दोस्त के साथ सिटी फॉरेस्ट आई युवती को छह युवकों ने निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
Violence broke out: Six youths made a video of a girl who came to the city forest with a friend nude and made a video viral

सूचना के आधार पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सदर कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल वीडियो के माध्यम से पहचान कराकर पांच आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। इसमें हमीरपुर निवासी कन्हैया शर्मा, प्रीतम कश्यप व मोहम्मद फजल शामिल है।
उनसे पूछताछ जारी है और आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है। वीडियो के माध्यम से पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर लोगों में निर्वस्त्र युवती का वीडियो बनाने के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की बात को नकार रही है।


पुलिस पीड़िता का पता लगाकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। एसपी ने वीडियो को वायरल न करने की अपील की है। कहा है कि संबंधित वीडियो में महिला की मान-मर्यादा को दृष्टिगत रखते हुए अपराध की वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार शेयर या फारवर्ड न करें। साथ ही अन्य लोगो को भी शेयर करने से रोकने में सहयोग करें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘मस्ती का जहर’ बांट रहा चित्रकूट का ‘वी वर्ड वाटर पार्क’: क्लोरीन की ओवरडोज से ‘सड़’ रही त्वचा !

City News Uttar Pradesh Desk

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में ‘महामारी’ का साया: फर्जी ‘आंकड़े’ चमकाए, टीकाकरण में ‘लापरवाही’ उजागर !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली ‘सत्ता’ की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

City News Uttar Pradesh

डीएम ने कसी ‘नकेल’: करोड़ों के पौधारोपण में ‘लापरवाही’ नहीं होगी बर्दाश्त, अब रुकेगा भुगतान

City News Uttar Pradesh Desk

कार्यकर्ता ही संगठन का आधार : इंजीनियर प्रणव …

ब्रेकिंग न्यूज़