City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन नें 'मोदी और योगी' सरकार को घेरा : बोले- देश चल रहा 'तानाशाही' के भरोसे
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन नें ‘मोदी और योगी’ सरकार को घेरा : बोले- देश चल रहा ‘तानाशाही’ के भरोसे

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नसीमुद्दीन सिद्धिकी नें ‘मोदी और योगी’ सरकार को हर मोर्चे पर ‘फेल’ बताया। उन्होंने कहा की देश संविधान के अनुरूप न चल कर पीएम मोदी अपने तानाशाही रवैये से चला रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की गृह नीति, रक्षा नीति एवं विदेश नीति पर भी आक्रामक हमला किया।

नसीमुद्दीन नें 'मोदी और योगी' सरकार को घेरा : बोले- देश चल रहा 'तानाशाही' के भरोसे

नसीमुद्दीन नें अपने आवास पर मीडिया से रूबरू के दौरान ‘मोदी और योगी’ की नीतियों की ‘धज्जियां’ उड़ा दी। उन्होंने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण मामले में चुनाव आयोग को घेरा। कहा की देश में नोट बंदी के बाद अब वोट बंदी की साजिश हों रही है। उन्होंने कहा की महंगाई, बेरोजगारी, कृषि नीति, शिक्षा नीति के लिये कांग्रेस की पूर्व सरकारों को दोषी ठहराया जाता है।

नसीमुद्दीन नें 'मोदी और योगी' सरकार को घेरा : बोले- देश चल रहा 'तानाशाही' के भरोसे

उन्होंने सवाल किया दस सालों से अधिक समय से भाजपा केंद्र में सरकार चला रही है । नाकामी का दोष पूर्ववर्ती सरकारों पर मढ़ते हैं। घुसपैठियों के सवाल पर कहा की सीमा में घुसपैठ रोकना केंद्र के गृह मंत्री का दायित्व है फिर यह केंद्र में बैठा ‘दो हंसो का जोड़ा’ क्या कर रहा है ? कटाक्ष किया की मोदी नें अब तक के प्रधान मंत्रियों में सर्वाधिक विदेश यात्रायें की लेकिन ‘विदेश नीति में फेल’ साबित हुये हैं।

नसीमुद्दीन नें 'मोदी और योगी' सरकार को घेरा : बोले- देश चल रहा 'तानाशाही' के भरोसे

पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धिकी जिनका बांदा गृह जनपद है। उन्होंने जिले के ‘विकास कार्यों पर भी कटाक्ष’ किया। कहा की रिंग रोड हों या मेडिकल कालेज या बांदा को बाढ़ से बचाने के लिये मेरे द्वारा बनवाया गया तटबंध सब दुर्दशा के शिकार हैं। उनका रखरखाव नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा देश का पहला रिंग रोड यहां का हैं जो अधूरा पड़ा हैकानपुर ,लखनऊ जाने के मार्ग ध्वस्त हैं और प्रशासन एवं सरकार आंकड़ों में व्यस्त है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Chitrakoot : देवांगना जंगल में फिर से लगी आग, एक किमी तक के क्षेत्र हुए प्रभावित …

City News Uttar Pradesh

जायद बुवाई के लक्ष्य में उप निदेशक की अंधेरगर्दी :बिछा दी कागजी आंकड़ों की बिसात

City News Uttar Pradesh

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

यूपी : अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का गहरा था नाता, कारसेवकों की थी मदद  …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें मतदान व्यवस्था की किया समीक्षा : दिये आवश्यक निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने कहा, कोरोना टीकाकरण कराने के बाद निःशुल्क प्रमाण पत्र लेना जरूरी …

ब्रेकिंग न्यूज़