30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बिग क्राइम बांदा : प्रेम-प्रसंग में सफाई कर्मी की बोटी-बोटी काटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने डीएम आफिस में किया हंगामा
उत्तर प्रदेश

बिग क्राइम बांदा : प्रेम-प्रसंग में सफाई कर्मी की बोटी-बोटी काटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने डीएम आफिस में किया हंगामा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में दिल- दहला देने वाली घटना सामने आयी है। प्रेम प्रसंग के चलते तीन माह से लापता नगर पालिका के संविदा सफाई कर्मी की कुल्हाड़ी से बोटी-बोटी काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शरीर के अवशेष व कपड़ों को जंगल में नदी के पास जमीन में गाड़ दिया था।


पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लेते हुए जमीन खोदवाकर हड्डियां बरामद की। परिजन ने कपड़ों से उसकी पहचान की है। आक्रोशित परिजन ने डीएम कार्यालय जाकर पुलिस पर लापरवाही करने व हत्यारोपितों के धमकाने का आरोप लगाया। हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई है।

बिग क्राइम बांदा : प्रेम-प्रसंग में सफाई कर्मी की बोटी-बोटी काटकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने डीएम आफिस में किया हंगामा
Big Crime Banda: In a love affair, the cleaning worker was killed by chopping each other, angry family members created a ruckus in the DM office

त्रिवेणी गांव निवासी गंगादीन का 22 वर्षीय पुत्र धीरू शहर के नगर पालिका में संविदा सफाई कर्मी था। पिता के मुताबिक वह 13 मई को वार्ड नंबर 15 मर्दननाका ड्यूटी करने गया था। वहां से छुट्टी के बाद शाम पांच बजे वह घर जाने की जगह लापता हो गया था। पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए उसका मर्दननाका मोहल्ले की एक विवाहिता से प्रेम-प्रसंग होने की पुलिस को जानकारी दी थी। जिसमें पुलिस लापता सफाई कर्मी की तलाश कर रही थी।

सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, मर्दननाका चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने विवाहिता के पति व भाई को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गए। पति व भाई की निशानदेही पर पुलिस ने पड़ुई गांव के नजदीक गंगापुरवा के गांव बाहर जंगल में केन नदी के नाले किनारे जमीन में दफन व नाले से दिवंगत सफाई कर्मी धीरू के शरीर की कुछ हड्डियां व कपड़े बरामद किए हैं।

– हत्यारोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग

दिवंगत के पिता व मां राजाबाई समेत अन्य स्वजन ने कपड़ों से उसकी पहचान की। उनका आरोप है कि प्रेमिका ने फोनकर उसे बुलाया है। इसके बाद उसके पति, दो भाइयों व पिता ने उसकी कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट जाकर मर्दननाका चौकी इंचार्ज पर तीन माह तक सही से खोजबीन न करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है। डीएम व एसपी से आरोपित पुलिस कर्मियों व हत्यारोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे उन्हें सही न्याय मिल सके। मां व अन्य स्वजन का रो-रोकर बुराहाल है। सीओ सिटी राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

 

 

 

Azadi Ka Amrit Mahotsav 2022 independence day (Sharad Mishra - Editor in Chief) City News Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन : वीरेंद्र साक्षी देंगे ऐतिहासिक रूप, दौरा शुरू

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा विकास की बहार : सीसी रोडों का लोकार्पण एवं किया बीज वितरण

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : बुंदेलखंड की रेल परियोजनायें ढाई अरब से भरेगी उड़ान

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी : जच्चा-बच्चा सुरक्षित, परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों का जताया आभार

City News Uttar Pradesh

जानकीकुंड चिकित्सालय में बांदा की नर्सिंग छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान, पांच महीने पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : बांदा में तीन नाबालिग चचेरी बहनों से छेड़खानी, एक के साथ दुष्कर्म भी, आरोपित मामा-भांजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़