29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कल्लू राजपूत को बांदा का नया भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पीसीएफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन वाल्मीकि त्रिपाठी ने उनके निर्वाचित होने की घोषणा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

इस ऐलान के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और भाजपा कार्यालय जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

नव-निर्वाचित जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “मैं भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर संगठन के कार्यों को प्राथमिकता दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है, जिसमें कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि स्थान दिया जाता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

आपको बता दे कि कल्लू सिंह राजपूत भाजपा में एक जमीनी नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका संगठन से जुड़ाव और संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है। 1992 में राम मंदिर आंदोलन से जुड़े और हिंदू संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाई। 30 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और तभी से संगठन में सक्रिय रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

2000 में भाजपा नगर महामंत्री बने और 2012 में नगर अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2015 में भाजपा के पिछड़ा वर्ग नगर संयोजक पद पर कार्य किया। 2000 और 2006 में भाजपा से नगर पालिका सभासद निर्वाचित हुए। 2015 में उनकी माता मोहिनी देवी भी नगर पालिका सभासद निर्वाचित हुईं, जिससे परिवार का संगठन में प्रभाव बढ़ा। वर्तमान में वह भाजपा के जिला महामंत्री थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर जमीनी नेता कल्लू सिंह राजपूत की ताजपोशी: जश्न का माहौल

कल्लू राजपूत के जिलाध्यक्ष बनने पर मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी, पूर्व विधायक दलजीत सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, विधायक प्रकाश के प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता आदि नें खुशी का इजहार एवं बधाई दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आरके पटेल के बिगडते बोल कहीं बजा न दें उल्टा ढ़ोल ? लोकप्रियता भी है ढ़ोल में पोल ?

City News Uttar Pradesh

यूपी में गांवों पर बढ़ा फोकस : योगी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए, 75 जिलों में तैनात किया नोडल अफसर …

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: प्राचीन विरासत ‘योग’ ही ‘स्वस्थ व सुखी’ जीवन की सबसे बड़ी शक्ति

City News Uttar Pradesh Desk

गैंगेस्टर में दो अभियुक्तों को पांच -पांच साल की सजा एवं सात सात हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

महोबा : हाथ में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, बोला- ओ डाक्टर साहेब जा सांप ने हमो डसो है …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़