City News Uttar Pradesh
जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड क्षेत्र में ‘हर घर नल से जल’ योजना की खामियों पर जल जीवन मिशन मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। झांसी, हमीरपुर और बांदा के अधिशासी अभियंताओं से रिपोर्ट तलब की गई है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत के संबंध में विभागीय भ्रष्टाचार की हमनें खबरें प्रकाशित कीं थीं। इसका अब सरकार के स्तर पर नोटिस लिया गया है।

जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू

जल जीवन मिशन मुख्यालय ने इसे लेकर सख्त रुख अख्तियार किया है। मुख्यालय ने तीनों जिलों बांदा, हमीरपुर, झांसी के अधिशासी अभियंताओं से तस्वीरें और वीडियो के अलावा संबंधित रिपोर्ट मांगी है। वहीं दूसरी ओर मिशन के अधिकारियों ने दावा किया है कि बुंदेलखंड के अधिकांश गांवों में नल से जल पहुंच चुका है, कुछ जगहों पर जहां कमियां सामने आईं हैं, वहां भी बहुत जल्द समाधान करा दिया जाएगा।

जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू

बांदा – हमीरपुर और झांसी जिले में अनेक ऐसे गांव हैं, जहां अभी नल से जल नहीं पहुंचा है। अधिकारियों का दावा है कि अभी वाटर सप्लाई की टेस्टिंग चल रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र में सबसे पहले जल जीवन मिशन की शुरुआत हुई थी। ऐसे में इतना समय बीतने के बावजूद टेस्टिंग ही क्यों चल रही है ?, यह बड़ा सवाल है. फिलहाल मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है।

जल जीवन मिशन की खुली पोल : बांदा-हमीरपुर एवं झांसी में जांच शुरू

लखनऊ में जल जीवन मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज यादव ने बताया कि हमने खबरों का संज्ञान लिया है. मौके पर जो कमियां बताई गईं हैं, उनकी जांच के लिए हमने तीनों जिलों के अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मौके से तस्वीर और वीडियो भी मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि हमने अधिकांश जगह योजना को शत प्रतिशत पूरा किया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की 9 मई को प्रस्तावित जनसभा : बांदा उत्साह से लबरेज

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण “राहत या राजनीति”: जनता बोली- “बहुत देर कर दी हुजूर !”

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता के भतीजे को पीटकर मालगाड़ी के सामने फेंका…

City News Uttar Pradesh

महा कुंभ पर विशेष : प्रयागराज जानें आने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बढ़ा

City News Uttar Pradesh

विधान सभा तिंदवारी हेतु सपा में घमासान: विशंभर निषाद, अशोक एवं दीपा में किसका खुलेगा भाग्य

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़