बांदा। प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मार ली थी। घटना को बहनोई के रिवाल्वर से अंजाम दिया गया था। इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साले और बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी बताया कि रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

– इंदिरा नगर मुहल्ले में साले में बहनोई के रिवाल्वर से मारी थी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक कर्वी निवासी शुभम सिंह का शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की बहू से सोशल साइट के जरिए प्रेम-प्रसंग हो गया था। बहू के दो बच्चे भी हैं। लेकिन इश्क अंधा होता है। पे्रमी युगल के बीच लुक छिपकर मिलने का सिलसिला चल रहा था। अचानक दोनो ने रफूचक्कर हो जाने और शादी मन मना लिया। दोनो गायब हो गए और शादी भी कर ली। इसके साथ सोशल मीडिया में वीडियो भी वायरल किया, जिसमें उन्होंने अपने कृत्य को कबूल किया था। यह कहा था कि दोनो ने अपनी मर्जी से शादी की है और साथ रहना चाहते हैं। किसी का कोई दबाव नहीं है। कुछ ही घंटों के बाद शुभम अपनी प्रेमिका के साथ बहनोई के घर पहुंच गया।
इधर, युवती के परिजनों ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। प्रेमी युगल के वापस आने के बाद दोनो पक्षों में समझौता हुआ और युवती अपने घर चली गई। अपनी प्रेमिका से बिछड़ने के बाद परेशान शुभम सिंह ने अपने बहनोई की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मेडिकल कालेज में उसका उपचार किया जा रहा है, हालत खतरे से बाहर है। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि जीजा और साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अब रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इधर, घायल हुए शुभम सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
