City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : वाणिज्यकर की टीम को ट्रक से कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बचे सहायक आयुक्त …

 

( मंडल ब्यूरों- विनोद मिश्रा )

हमीरपुर। डीएम की ओर से 24 घंटे ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के लिए लगाई टीम में शामिल वाणिज्य कर अधिकारी की तब जान पर बन आई, जब सोमवार रात एक ट्रक के न रुकने पर उसका पीछा किया। ओवरटेक कर जैसे अपनी गाड़ी सामने खड़ी की, ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी और साथ में मौजूद गार्ड बाल-बाल बचे, लेकिन सरकारी बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। सभी तुरंत उतरे, लेकिन इतने में सामने सरकारी गाड़ी को हटाने के लिए ट्रक चालक ने एक के बाद एक दो बार और टक्कर मारी। इसके बाद चालक ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया है।


रानी लक्ष्मीबाई पार्क तिराहे पर वाणिज्यकर के सहायक आयुक्त सचल दल डा. संजय कुमार ङ्क्षसह, खनिज विभाग के अनुज द्विवेदी व यातायात प्रभारी बृजेश चंद्र यादव के साथ चेङ्क्षकग कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे एक ओवरलोड ट्रक आता दिखा। रोकने का इशारा करने पर चालक ट्रक लेकर भाग निकला। ट्रक को पकडऩे के लिए वह टीम के साथ सरकारी गाड़ी से निकले।

इतने में पीछे से आई बोलेरो गाड़ी ने उन्हें क्रास कर ओवरलोड ट्रक निकलवाने का प्रयास किया। किसी तरह अधिकारी ओवरटेक कर ट्रक केआगे गाड़ी लेकर पहुंचे। इतने में बोलेरो सवार ट्रक चालक को इशारा करते हुए वहां से निकल गए। इसके बाद ट्रक चालक ने जान से मारने की नीयत से उनकी सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों के उतरकर भागते ही ट्रक ने दो बार और टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक व बोलेरो चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम व सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


हादसे के बाद जागा प्रशासन, सीज किए 36 ओवरलोड ट्रक: प्रशासन ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर 36 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ सीज कर दिया। हाईवे सहित बांदा मार्ग पर अभियान चलाया गया। ज्यादातर ट्रकों को पकड़कर फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए कई चालक गांवों के संपर्क मार्गों अथवा ढाबों पर ट्रक खड़ा करके आराम फरमाते रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरोगा की पत्नी व बच्चों समेत 25 पर डकैती का मुकदमा दर्ज: रेस्टोरेंट संचालिका की तहरीर पर हुई कार्रवाई

दंगा मुक्त यूपी की संकल्पना को डीजीपी करेंगे मजबूत, शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी प्राथमिकता

माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार : ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण ने प्रशासनिक कार्यों का किया निरीक्षण: समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा : यमुना नदी में बह गया पुल से गिरा ट्रक, एक शव बरामद, बाकियों की तलाश के लिए बुलाई गई एनडीआरएफ

City News Uttar Pradesh

बांदा में बरसेगी आग: जल उठेगी जिंदगी, थमेगी सांसें

ब्रेकिंग न्यूज़