![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बदलते सामाजिक परिदृश्य में जब राजनीति अक्सर मुद्दों से भटक जाती है, तब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित समारोह ने बांदा को संस्कार, संस्कृति और सेवा का संदेश दिया। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी ने इस मौके पर इतिहास के पन्नों से प्रेरणा लेकर आधुनिक भारत के पुनर्निर्माण का आह्वान किया।

ब्लॉक महुआ में आयोजित यह क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन नारी सशक्तिकरण, न्यायप्रिय शासन और सांस्कृतिक संरक्षण का जीवंत मंच बन गया।

विधायक प्रकाश ने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई को “न्याय, धर्म और रामराज्य का प्रतीक” बताते हुए कहा कि उन्होंने जिन मूल्यों पर शासन किया, वही आज भारत की ज़रूरत है।

विधायक ने कहा “वह एक ऐसी शासक थीं, जिन्होंने सत्तासीन होकर स्वयं को जनसेवा में लीन कर दिया। उनके द्वारा पुनर्निर्मित मंदिर आज हमारी सांस्कृतिक अस्मिता के स्तंभ हैं।” कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व विधायक राजकरण कबीर, ब्लॉक प्रमुख उर्मिला कबीर, और सैकड़ों जनप्रतिनिधियों ने भी लोकमाता के योगदान को याद करते हुए समाज को उनकी राह पर चलने का संकल्प दिलाया।

सम्मेलन में यह भावना स्पष्ट थी कि राजनीति का उद्देश्य केवल शासन नहीं, बल्कि समाज का संवर्धन भी है। महिलाओं, जन प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम एक सामाजिक जागरूकता अभियान का रूप लेता दिखाई दिया।

इसी तरह बिसंडा ब्लाक में भी रानी अहिल्याबाई होल्कर के शताब्दी समारोह को विधायक प्रकाश द्विवेदी नें संबोधित किया। इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत और जिला उपाध्यक्ष धमेंद्र त्रिपाठी नें भी विचार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
