24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि विश्वविद्यालय में हुआ राम -सीता का अवतरण: आकर्षक रोल में दिखे छात्र
उत्तर प्रदेश

कृषि विश्वविद्यालय में हुआ राम -सीता का अवतरण: आकर्षक रोल में दिखे छात्र

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में राम -सीता के रूप का आश्चर्यजनक अवतरण देखने को मिला। दो दिन इस देव -देवी रूप में छात्र -छात्राओं के दर्शन हुये। दरअसल विश्वविद्यालय में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के उपलक्ष्य में 9-10 फरवरी को श्री राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण, वेशभूषा कार्यक्रम, ड्राइंग और पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र छात्राओं ने माता सीता व श्री राम की छवि व उनके आदर्शों को वेशभूषा के माध्यम से धरातल पर उकेरा।

कृषि विश्वविद्यालय में हुआ राम -सीता का अवतरण: आकर्षक रोल में दिखे छात्र
Incarnation of Ram-Sita took place in Agricultural University: Students seen in attractive roles

कार्यक्रम का आरम्भ प्रतिभागियों द्वारा पाँच प्रकार के वृक्षों (पीपल, काकर, जामुन, आम व वट) के वृक्षारोपण द्वारा किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में डा. शालिनी पुरवार, डा. अभिषेक कालिया, डा. धीरेन्द्र सिंह एवं डा. यश गौतम ने अपना सहयोग प्रदान किया। वृक्षारोपण के उपरान्त वेशभूषा प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विषय भगवान राम व माता सीता के जीवन के विभिन्न आयामों पर आधारित रहा।

कृषि विश्वविद्यालय में हुआ राम -सीता का अवतरण: आकर्षक रोल में दिखे छात्र
Incarnation of Ram-Sita took place in Agricultural University: Students seen in attractive roles

वेशभूषा कार्यक्रम में स्नातक की सूकीर्ति, आकांक्षा, अपूर्वा, लवी गुप्ता, मोहनी, निशा देवी इत्यादि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय एवं उद्यान महाविद्यालय की छात्राओं ने माता सीता की छवि व उनके आदर्शों को वेशभूषा के माध्यम से धरातल पर उकेरा। श्री राम के वेशभूषा के अनुरूप छात्र शेखर सिंह, उद्यान महाविद्यालय ने कार्यक्रम में भाग लिया। विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा श्री राम भक्त के रूप श्री राम प्राण प्रतिष्ठा का पूजन भी किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News- नोडल अधिकारियों ने वन विभाग एवं निर्माणाधीन अटल पार्क का किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

सीएम का आदेश बांदा में हुआ फेल : मूल तैनाती पर चिकित्सकों ने अभी तक नहीं किया ज्वाइन …

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग पटेल का जल संरक्षण में कमाल : सरकार द्वारा वाटर हीरो एवार्ड हेतु चयनित

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रयागराज नें कानपुर को हराया : पहुंची सेमी फाइनल

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह का निर्देश : अधिकारी माह भर में तैयार करें निर्माणाधीन खेल मैदान

City News Uttar Pradesh

बांदा का पीडब्लूडी विभाग “सौभाग्यशाली” : “मलाई चाभो बाबाजी” की स्थिति !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़