29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव
उत्तर प्रदेश

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक दशहरा बांदा में पूरे परंपरागत और भव्य रूप से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक हर गली-चौराहे पर रामलीला के मंचन और रावण वध के जयकारों से माहौल गूंज उठा। प्रागीतालाब मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी, जहां राम-रावण युद्ध का मंचन कर रावण वध और पुतला दहन के साथ पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव की शुरुआत हुई।

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

पहले दिन प्रागीतालाब रामलीला समिति के मंचन में राम-रावण युद्ध का दृश्य इतना जीवंत रहा कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। जैसे ही भगवान राम ने इकत्तीस बाण चलाए, रावण का वध होते ही मैदान ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। रावण के विशाल पुतले को अग्नि के हवाले करते ही आसमान लाल हो गया और आतिशबाज़ी से पूरा माहौल दिव्य व भव्य बन गया।

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आरती कार्यक्रम में शामिल होकर रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया। देर रात तक निम्नीपार, छोटी बाजार, मर्दन नाका, खिन्नी नाका, खुटला और मढ़िया नाका में दशहरा मिलन का आयोजन होता रहा।

प्रागीतालाब से औगासी तक गूंजा ‘जय श्रीराम’ : रावण वध संग शुरू हुआ दशहरा महोत्सव

बबेरू क्षेत्र के औगासी रोड दशहरा मैदान में भी रामलीला का मंचन हुआ। रावण और मेघनाद के विशाल पुतलों को आग के हवाले करते ही हजारों लोगों ने तालियों और जयकारों से धर्म की विजय का स्वागत किया। अनुयायियों ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों की भव्य आरती कर माहौल भक्तिमय बना दिया। शहर और गांव दोनों ही जगहों पर दशहरा पर्व ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूती से जीवंत कर दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर बोले: होली ‘संस्कृति, समरसता का प्रतीक

भाजपा नेता दलजीत बोले: समितियों में ‘सिम- सिम बंद’ हालात, चहेतों पर मेहरबान सिस्टम

City News Uttar Pradesh

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘एसआईआर’ को ‘रफ्तार’: कैंप एवं डोर-टू-डोर भरवाए फॉर्म

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना नहीं हो पाई “गोल्ड”: बजट के अभाव में “बोल्ड”, सीडिओ नें पोंछा “आंसू”

City News Uttar Pradesh

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़