27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती: प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती : प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर पालिका परिषद बांदा का माहौल भक्ति और प्रेरणा से सराबोर रहा। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने गांधी-शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व व आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती: प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पहलू रहा बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति। “वैष्णव जन तो तेने कहिये”, “रघुपति राघव राजा राम” और “राम धुन” की मधुर स्वर लहरियों ने परिषद परिसर को भक्ति और करुणा से भर दिया। उपस्थित लोगों ने तालियों और भावपूर्ण जयकारों के साथ बापू को नमन किया।

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती: प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने इस अवसर पर कहा कि गांधी और शास्त्री सिर्फ व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा हैं। उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। आज जरूरत है कि हम सत्य, अहिंसा और सादगी के मूल्यों को जीवन में उतारें।

पालिकाध्यक्ष मालती ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती: प्रेरणा से सराबोर हुआ परिसर

जयंती समारोह के दौरान मालती बासू ने छात्राओं को सम्मानित कर समाज में महिलाओं की शिक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया। वहीं, सफाई मित्रों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि “गांधीजी ने स्वच्छता को स्वतंत्रता के बराबर महत्व दिया था, और सफाई मित्र आज उसी अभियान के असली योद्धा हैं।” अधिशासी अधिकारी श्रीश चंद्र चौधरी नें भी इस अवसर पर सार्थक विचार व्यक्त किये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकाय चुनाव : भाजपा में प्रत्याशी चयन अंतिम दौर में पहुंचा

City News Uttar Pradesh

बाराती बनकर विधायक उमाशंकर सिंह पर ‘आयकर’ का छापा: करोड़ों की नकदी बरामद

City News Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों में कर्मचारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर असंतोष : ज्ञापन भी दिया

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी

Banda : पोकलैंड मशीन से गिरकर चालक की मौत, सिर व गले पर मिले चोट के निशान …

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक : बूथ प्रबंधन पर दिया गया जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़