24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश
उत्तर प्रदेश

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश में बुंदेलखंड का बांदा जिला अपने आप में बुराईयों में क्या सर्वोपरि श्रेणी में है ? क्योंकि यहां बुराईयों पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। सामाजिक समरसता के साथ ही अच्छे आचरण की सीख दी जाती है। जिले में पांच दिवसीय दशहरा मनाए जाने से लोगों का उत्साह कम नहीं होता। बल्कि एक दूसरे के घरों पर जाकर गले मिल प्रेम और उल्लास का प्रदर्शन करते है।

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

बांदा शहर का दशहरा महापर्व का आयोजन पांच दिनों तक चलता है, जो इसे देशभर से अलग है। जबकि अधिकांश जगहों पर विजयदशमी एक ही दिन मनाई जाती है। पांचो दिन अलग-अलग स्थान पर रामलीला का मंचन कर रावण का वध होता है। रावण और मेघनाथ के पुतले फूंके जाते है। इस महापर्व की शुरुआत प्रागी तालाब में गुरुवार को रावण वध के साथ हो चुकी है। प्रत्येक दिन अलग-अलग मोहल्लों में रामलीला और दशहरे का आयोजन किया जाएगा। पहले दिन छोटी बाजार, मढ़िया नाका, खुटला, और बन्योटा जैसे इलाकों में रावण वध के बाद दशहरा मनाया गया। दूसरे दिन अलीगंज, खाईपार, बाबूलाल चौराहा आदि मोहल्लों में रावण वध का मंचन होगा।

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

तीसरे दिन नाई समाज रामलीला समिति द्वारा मानिक कुइयां के मैदान में रावण वध होगा। इस दिन कटरा,बलखंडी नाका और नोनिया मुहाल जैसे इलाकों में दशहरा मनाया जाएगा। चौथे दिन सिविल लाइन इलाके में जहीर क्लब मैदान में रावण वध होगा, जिसके बाद स्वराज कॉलोनी, केवटरा, इंदिरा नगर, और सर्वोदय नगर जैसे इलाकों में दशहरा मिलन होगा। पांचवें और अंतिम दिन का दशहरा कांशीराम कॉलोनी में मनाया जाएगा यहां भी रावण वध के बाद दशहरा मिलन समारोह होता है। बांदा के इस विशेष दशहरे का एक और आकर्षण यह है कि यहां इस पर्व को सिर्फ पान खाने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के घर जाकर पकवानों का आनंद लेने का अवसर मानते है। दशहरा की शुभकामनाएं देते हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला अस्पताल गर्मी में हो गया लाल : एसी चले न कूलर, मरीज बेहाल

City News Uttar Pradesh

Banda- संदिग्ध परिस्थितियों में छत गिरने से एक युवक की मौत…

City News Uttar Pradesh

पुलिस की ढिलाई : तीन सप्ताह बाद भी अतरहट चोरी कांड का नहीं हुआ खुलासा

City News Uttar Pradesh

Banda- राष्ट्रीय छात्र संगठन नें आठ सूत्री मागों को लेकर दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक: समस्याओं पर चर्चा सहित आंदोलन की हुंकार

City News Uttar Pradesh

कहां छुप गये हो कठोर, प्रशासन तुम्हें खोजने में खा रहा दर-दर की ठोकरें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़