City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बिल्हरका बालू खदान में फायरिंग पर तीन के विरुध्द रिपोर्ट दर्ज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । जिले कीनरैनी क्षेत्र की बिल्हरका बालू खदान में एग्रीमेंट में लेन-देन के मामले में की गई हवाई फायरिंग की घटना में कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि फायरिंग बालू संचालकों ने नहीं बल्कि गांव के एक दबंग ने करवाई थी।


सीमावर्ती बिल्हरका बालू खदान में बालू ठेकेदारों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। यह विवाद ठेकेदार और किसान के बीच हुए रास्ते के एग्रीमेंट को लेकर हुआ। आरोप था कि किसानों ने बालू ट्रकों के रास्ते में गड्ढा खोदकर बंद कर दिया था। इंस्पेक्टर सविता श्रीवास्तव ने कहा कि बालू के वाहनों की निकासी में चालकों को परेशान करने और रुपये की मांग करने वाले जयपाल पुत्र रंजीत ने किसानों की आड़ लेकर बखेड़ा खड़ा किया था। इसके साथी महेश ने नदी घाट पर हवाई फायरिंग की थी। महेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसआई रामचंद्र चौकी प्रभारी करतल की तहरीर पर जयपाल पुत्र रंजीत, रंजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह, महेश पुत्र गोरवा (बिल्हरका) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एमएलसी चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन 15 से

भाजपा में “कमजोर सांगठनिक ढांचे को लेकर मुखर चिंता” : “टानिक का ग्राफ” हुआ तैयार

City News Uttar Pradesh

उप मुख्य मंत्री केशव का सपा मुखिया पर वार : जल बिन मछली की तरह तड़प रहे अखिलेश !

City News Uttar Pradesh

देश को मिल गया नया उपराष्ट्रपति, फिर तार-तार हुई विपक्षी एकता, जगदीप धनखड़ ने पिछले छह उपराष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

City News Uttar Pradesh

टक्कर के बाद ‘आग का तांडव’: तीन जिंदा जले, सड़क बनी मौत का मैदान

तिंदवारी में गरजी ‘पीडीए’ जन पंचायत: 2027 की ‘जीत’ का बनाया ‘खाका’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़